
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
-
Manjushree
- September 30, 2025
आज नवरात्रि के अष्ठमी पर दिल्ली (Delhi) और उसके आस-पास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
दिल्ली NCR बारिश शुरू होने से पहले आसमान में काले बादल छाए और ठंडी हवाओं से मौसम बदल गया। करीब 11 बजे तेज बारिश भी शुरू हो गई। नवरात्रि अष्टमी पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के अधिकतर इलाकों में उमसभरी गर्मी से राहत मिली।
सितंबर खत्म होने वाला है लेकिन और वर्षो के मुकाबले मौसम का तापमान ज्यादा रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। बीते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि रविवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले दो सालों में सितंबर का सबसे गर्म दिन था।
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र हवाओं में बदलाव ला रहा है। इसकी वजह से अगले कुछ दिनों तक यानी 3 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलता रहेगा और बीच-बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है।।
मौसम का मिजाज बदलने पर एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में हो रही बारिश के कारण उड़ानों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की अपडेट जरूर लें। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में दशहरा 2 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2262)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (939)
- खेल (416)
- धर्म - कर्म (701)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (577)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (66)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (233)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (401)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..