
योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, मौलाना तौकीर रजा की हुई गिरफ्तारी, बरेली हिंसा में 10 FIR दर्ज
-
Manjushree
- September 27, 2025
उत्तर प्रदेश के बरेली हिंसा (Bareilly violence) मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरेली पुलिस ने तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दस FIR दर्ज की है। जिनमें सात FIR में तौकीर राजा का नाम है। मौलाना तौकीर रजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
बरेली हिंसा में पुलिस ने 39 लोग हिरासत में लिए हैं। बाकियों के खिलाफ कागजी कार्रवाई की जा रही है। मौके से तमंचे, पेट्रोल की बॉटल, लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं। हिंसा के मामले में कुल 10 FIR दर्ज की गईं। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कुल 7 FIR दर्ज हैं। वहीं बरेली हिंसा पर एसएसपी अनुराग आर्या ने खुलासा किया है कि 7 दिन से इस हिंसा की साजिश चल रही थी। बरेली हिंसा में कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं
बरेली हिंसा का मामला तब शुरू हुआ था जब इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खान ने 'आई लव मोहम्मद' अभियान के समर्थन में प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन प्रशासन की मंजूरी नहीं मिलने के कारण उन्होंने प्रदर्शन को टाल दिया लोगों को जब प्रदर्शन रद्द होने की खबर मिली तो वे नाराज हो गए। साथ ही मस्जिद के पास और रजा के घर के बाहर इकट्ठा हो गए।
26 सितंबर, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर उतरे। विरोध प्रदर्शन हिंसक टकराव में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में यूपी के विभिन्न जिलों में जुलूस प्रदर्शनों से अराजकता फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। UP Government Action में उपद्रवियों पर निर्णायक कार्रवाई की जाए ताकि वे दोबारा अराजकता फैलाने की हिम्मत न कर सकें और सरकार हर उपद्रवी को कुचल देगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2262)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (940)
- खेल (416)
- धर्म - कर्म (702)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (577)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (66)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (233)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (401)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..