
शिक्षकों को बिहार सरकार का तोहफा, ट्रांसफर को लेकर अब कोई टेंशन नहीं
-
Manjushree
- August 7, 2025
बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि बिहार शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए बिहार शिक्षक ट्रांसफर 2025 के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इसके पहले बिहार के लिए बिहार सरकार कई बड़े ऐलान कर चुकी है।
बिहार शिक्षक ट्रांसफर 2025 को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, शिक्षक ट्रांसफर नियम की समीक्षा के क्रम में मैंने बिहार शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानान्तरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निदेश दिया है कि अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 7, 2025
बिहार शिक्षक ट्रांसफर 2025 के तहत पर जिलों के अंदर पदस्थापन का कार्य जिला पदाधिकारी की समिति द्वारा किया जाएगा ताकि यथासंभव इच्छित प्रखण्डों या उनके नजदीक उनका पदस्थापन हो सके। शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए मेरा विनम्र आग्रह होगा कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगनपूर्वक काम करें।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1. बिहार सरकार ने शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर क्या नया फैसला लिया है?
Ans. बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा।
Q2.क्या इस नए नियम से शिक्षकों को अपने ट्रांसफर की जगह चुनने का मौका मिलेगा?
Ans. हाँ, 3 जिलों का विकल्प प्राप्त होगा।
Q3 .बिहार सरकार का शिक्षक ट्रांसफर तोहफा कब से लागू होगा?
Ans. अभी तारीख का ऐलान नहीं है।
Q4 .क्या इस योजना का फायदा सभी सरकारी शिक्षकों को मिलेगा?
Ans. हाँ, बिहार शिक्षक ट्रांसफर 2025 योजना का फायदा सभी सरकारी शिक्षकों को मिलेगा।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2264)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (940)
- खेल (417)
- धर्म - कर्म (702)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (577)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (67)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (233)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..