Dark Mode
  • day 00 month 0000
नीतीश कुमार, तेजस्वी या प्रशांत किशोर बिहार में CM फेस की पसंद में कौन आगे? सर्वे में आया सामने

नीतीश कुमार, तेजस्वी या प्रशांत किशोर बिहार में CM फेस की पसंद में कौन आगे? सर्वे में आया सामने

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख जल्द ऐलान हो सकती है। अंदाजन अक्टूबर माह के अंत तक चुनाव की तारीख आने की संभावना है। सभी पार्टियां अपने प्रचार-प्रसार में जोरो से लगी हुई है। सभी पार्टियां बिहारवासियों के लिए कई योजनाओं को लागू करने का दावा भी कर रहें हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों के लिए कई योजनाओं को लागू कर दिया है।

 

अब सवाल ये उठ रहा है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में आखिर जनता किसे भविष्य में मुख्यमंत्री देखना चाहती है। बिहार सीएम के लिए कई सर्वे हो रहे हैं। मौजूदा बिहार सरकार के बीच बिहार में नए राजनीतिक खिलाडियों में कौन तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अलग-अलग सर्वे से जो आंकड़े निकलकर आ रहे हैं वो चौंकाने वाले हैं। मुख्य लड़ाई एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अपना चेहरा मान चुका है तो वहीं इंडिया गठबंधन से तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) सीएम फेस हैं। लेकिन इनके रेस में जन सुराज से प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) भी पीछे नहीं है।


सितंबर में हालिया सी-वोटर सर्वे के अनुसार, प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री पद के लिए 23% लोगों ने अपनी पसंद बताया है, यानी प्रशांत किशोर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही, जबकि तेजस्वी यादव को 35% और नीतीश कुमार को 16% समर्थन मिला है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि प्रशांत किशोर की के मुकाबले अन्य नेताओं की स्थिति स्थिर या घट रही है।

 

वहीं बात करें बिहार चुनाव 2025 के लिए सर्वे में चिराग पासवान को 10% और सम्राट चौधरी को 7% वोट मिले। इससे यह पता चलता है कि जनता ने प्रशांत किशोर के काम और उनकी "जनसुराज यात्रा" को गंभीरता से लिया है। चिराग पासवान और सम्राट चौधरी की लोकप्रियता स्थिर नहीं रह सकी।

 

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि प्रशांत किशोर की लोकप्रियता में यह उछाल उनकी निरंतर जनसंपर्क और जमीनी सक्रियता का नतीजा है। दूसरी ओर, चिराग और सम्राट चौधरी को अब अपनी छवि और संगठन को मजबूत करने की जरूरत है, ताकि वे इस रेस में टिके रह सकें। हाल ही में प्रशांत किशोर ने सम्राट किशोर पर छवि को लेकर आरोप लगाया था कि सम्राट चौधरी 1995 के तारापुर (मंगर) हत्याकांड में शामिल थे, जिसमें सात लोगों की हत्या हुई थी। प्रशांत किशोर ने कहा है कि यदि ये आरोप सही पाए गए, तो सम्रात चौधरी को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।


मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanaesh Kumar) चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार देर रात पटना पहुंचे हैं , जहां वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दौरे के बाद जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?