
प्रियंका गांधी आज बिहार में ‘शक्ति महापंचायत’ करेंगी, पटना में महिलाओं से संवाद , मिशन महिला वोट पर देंगी जोर
-
Anjali
- September 26, 2025
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज 26 सितंबर को बिहार दौरा 2025 पर हैं। इस दौरे के दौरान वह दो अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। दोपहर करीब 12 बजे पटना में महिलाओं से संवाद करेंगी और इसके बाद दोपहर 3 बजे मोतिहारी में बिहार में प्रियंका गांधी रैली का आयोजन होगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कांग्रेस का मिशन महिला वोट को मजबूत करने के लिए महिला वोट बैंक के लिए घोषणाएं भी की जा सकती हैं। बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि यह प्रियंका गांधी का पिछले एक महीने में राज्य का दूसरा दौरा है और इसका उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को गति देना है।
पटना महिलाओं से संवाद और महिला वोट बैंक
प्रियंका गांधी बिहार दौरा 2025 में सबसे पहले पटना महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में करीब 2,000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी, जिनमें घरेलू काम करने वाली महिलाएं, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, मनरेगा मजदूर, प्रोफेशनल वकील और डॉक्टर महिलाएं शामिल होंगी। इस संवाद के जरिए कांग्रेस सीधे तौर पर महिला वोट बैंक से जुड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का मानना है कि महिलाओं के समर्थन से पार्टी को मजबूती मिलेगी और इसका असर बिहार राजनिति में भी दिखाई देगा।
मोतिहारी में चुनावी रैली और कांग्रेस का संदेश
प्रियंका गांधी बिहार दौरा 2025 का दूसरा कार्यक्रम मोतिहारी का गांधी मैदान है, जहां दोपहर 3 बजे बिहार में प्रियंका गांधी रैली होगी। जानकारी के मुताबिक इस रैली में पार्टी का दावा है कि करीब 20,000 से अधिक महिलाएं और अन्य समर्थक शामिल होंगे। तीन झूमर वाले पंडाल में 40,000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं। प्रियंका हेलिकॉप्टर से मोतिहारी पुलिस लाइन पहुंचेंगी और वहां से बंद गाड़ी में सभा स्थल तक जाएंगी। मंच पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और सभी सांसद मौजूद रहेंगे। मोतिहारी का चुनाव प्रतीकात्मक है क्योंकि यह इलाका स्वतंत्रता आंदोलन और गांधीजी के सत्याग्रह से जुड़ा है। कांग्रेस इस प्रतीकात्मक महत्व का उपयोग अपनी चुनावी रणनीति और महिला वोट बैंक कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कर रही है।
महागठबंधन का दूसरा संकल्प पत्र और महिला सशक्तिकरण
सूत्रों के अनुसार, आज महागठबंधन का दूसरा संकल्प पत्र जारी हो सकता है। इसमें महिला सुरक्षा, अधिकार, शिक्षा और हिंसा से जुड़े मुद्दे शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस ने इस संकल्प पत्र के जरिए महिला वोट बैंक कांग्रेस को साधने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संदेश देना है। यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की रणनीति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बीजेपी की प्रतिक्रिया और चुनावी समीकरण
बीजेपी ने प्रियंका गांधी के बिहार दौरा 2025 पर कटाक्ष किया। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि प्रियंका केवल “टहलने” के लिए बिहार आई हैं और अब बिहार में सुधार हुआ है। इसके बावजूद कांग्रेस की रणनीति साफ है कि प्रियंका गांधी बिहार दौरा 2025 के जरिए पार्टी खुद को केवल सहयोगी दल तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि अपना स्वतंत्र वोटर बेस और संगठन मजबूत करेगी।
कांग्रेस की चुनावी तैयारी और महिला वोट बैंक रणनीति
कांग्रेस की यह रणनीति महिलाओं और युवाओं के समर्थन पर केंद्रित है। पटना महिलाओं से संवाद और मोतिहारी रैली के माध्यम से पार्टी अपने महिला वोट बैंक कांग्रेस को सक्रिय कर रही है। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए कई चुनावी वादे किए हैं, जैसे 2,500 रुपये प्रतिमाह, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 25 लाख तक मुफ्त इलाज, छात्रों को फ्री टैबलेट, विधवा और दिव्यांग पेंशन बढ़ाना और भूमिहीनों को जमीन। साथ ही स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये का 'बिहार बनाओ स्टार्टअप फंड' और मनरेगा मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन करने का वादा शामिल है।
प्रियंका गांधी का प्रभाव और राजनीतिक हलचल
प्रियंका गांधी बिहार दौरा 2025 से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। सोशल मीडिया पर नेताओं और समर्थकों ने स्वागत संदेश साझा किए हैं। मोतिहारी की रैली के माध्यम से कांग्रेस का लक्ष्य जातीय समीकरणों को साधकर गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करना और बिहार चुनाव 2025 में भाजपा-जेडीयू के गढ़ को चुनौती देना है। इससे बिहार राजनिति में पार्टी की सक्रियता और राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है।
आज के प्रियंका गांधी बिहार दौरा 2025 में महिला संवाद और मोतिहारी रैली के कार्यक्रम से कांग्रेस अपने महिला वोट बैंक कांग्रेस और जनता के बीच सक्रियता दिखाएगी। यह दौरा पार्टी की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति और बिहार राजनिति में नए समीकरण बनाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2262)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (940)
- खेल (416)
- धर्म - कर्म (702)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (577)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (66)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (233)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (401)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..