
राजस्थान की 03 अक्टूबर 2025 की प्रमुख 11 खबरें
-
Renuka
- October 3, 2025
- केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने जन्मदिन पर मेड़ता दौरे पर रहे। इसी दौरान चारभुजा नाथ मंदिर में केक काटकर जन्मदिन मनाया, जहां कई कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई “घोर निंदा” की और कहा कि- विश्वविद्यालय में शस्त्र-पूजा और छात्रों की पिटाई लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने पुलिस व सरकार पर RSS के दबाव में गैर-जमानती धाराएँ लगाने का आरोप लगाया ।
- शाहजहांपुर पुलिस ने मर्डर केस का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो मृतक के खातों से ऑनलाइन ठगी और खरीदारी में शामिल रहे । आरोपियों से 40 एटीएम कार्ड, 12 चेकबुक, 9 मोबाइल फोन, 1 थार गाड़ी समेत कई बैंक दस्तावेज बरामद किए गए ।
- भिवाड़ी में BMA के सचिव पद पर गिरधारी लाल स्वामी का लगातार दूसरा कार्यकाल है, वहीं उद्योग जगत ने भरोसा जताया और कहा कि- स्वामी की सक्रियता ने भिवाड़ी को "समस्या केंद्र" से "समाधान की भूमि" की पहचान दी।
- डीग में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां बारिश के बावजूद रावण दहन देखने हजारों लोग उमड़े। मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र सिंह फौजदार ने इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व बताते हुए सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दीं।
- कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि- जनता की बात...समाधान के साथ सरकार की प्राथमिकता है।
- बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता सुमन छाजेड़ ने की, वहीं कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- चित्तौड़गढ़ में आज सांसद सी.पी. जोशी ने अपने निवास पर लोकसभा क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संवाद करते हुए जनप्रतिनिधि के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
- जोगाराम पटेल ने जोधपुर के राइकाबाग में जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
- सवाईमाधोपुर में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं की राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सुपर 8 मुकाबलों की शुरुआत हुई। खिलाड़ियों में जोश और उत्साह के साथ चैंपियन बनने की होड़ देखने को मिली ।
- राजस्थान में हाल ही में मौसम के बदलते तेवर देखने को मिल रहे है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5-6 अक्टूबर को भारी बारिश संभावना जताई। लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2262)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (939)
- खेल (416)
- धर्म - कर्म (701)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (576)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (66)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (232)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (401)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%