Dark Mode
  • day 00 month 0000
कोटा में जलेगा दुनिया का सबसे विशालकाय रावण का पुतला, गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम

कोटा में जलेगा दुनिया का सबसे विशालकाय रावण का पुतला, गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम

आज 2 अक्टूबर को पूरे देश में विजयादशमी (Vijayadashami) का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म का पवित्र ग्रन्थ रामचरितमानस के अनुसार आज के दिन ही भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध करके बताया कि बुराई कितनी भी बड़ी हो,आखिरकार अच्छाई की जीत ही होती है। आज पूरे देशभर में कई जगहों पर रावण के पुतले को जलाया जाता है। विजयादशमी पर्व आज राजस्थान के कोटा (Kota) में दुनिया का सबसे बड़ा रावण पुतला बनाया गया है। 

 

132वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में 221 फुट से अधिक ऊंचे रावण के पुतले का कोटा रावण दहन होने जा रहा है। कोटा रावण दहन के लिए करीब 4 महीनों की मेहनत से रावण का पुतला बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, रावण के पुतले में पूरी तरह ग्रीन पटाखों का प्रयोग किया गया है। रावण का दहन रिमोट से स्टेप-बाय-स्टेप किया जाएगा। इसके फेज-2 में आकर्षक आतिशबाज़ी दिखेगी। रावण के मुकुट की चौड़ाई 60 फीट है। वहीं उसकी जूतियां 40 फीट की हैं। यही नहीं उसके सिर का वजन 3 क्विंटल है। इसकी तलवार 50 फीट की है। 

 

भारत का सबसे बड़ा रावण के 405 मीटर कपड़े से निर्मित परिधान पहने रावण के पुतले को कारीगरों ने क्रेन की मदद से इसे सीमेंटेड फाउंडेशन पर खड़ा किया। जिसमें करीब 2 घंटे का समय लगा। मेला परिसर में लंबा चौड़ा 215 फीट से भी ऊँचा रावण दूर से देखने पर भी आकर्षण लग रहा है। मेघनाद और कुंभकर्ण के 60 फुट ऊंचे पुतले भी खड़े किए गए। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए 45 बार अलग-अलग पैरामीटर से माप किया गया।


दुनिया का सबसे बड़ा रावण दहन के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (BhajaLal Sharma) अतिथि के रूप में शामिल होंगे।। मुख्यमंत्री शाम करीब 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां से शाम करीब 7:15 बजे दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पहुंचेंगे और दुनिया का सबसे बड़ा रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक शांति कुमार धारीवाल, संदीप शर्मा और कल्पना देवी भी रावण उत्सव कोटा में मौजूद रहेंगे।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?