
National Latest Update : पढ़िए आज 01 मार्च 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
-
Neha
- March 1, 2025
National Latest Update : पढ़िए आज 01 मार्च 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापक व्यापार समझौते के लिए चल रही वार्ता की प्रगति की समीक्षा की और व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा की। इसके बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच दो दशकों से अधिक की रणनीतिक साझेदारी स्वाभाविक और जैविक है और इसकी नींव में विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्य हैं।
- दिल्ली की नई बीजेपी सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच सामंजस्य और तालमेल बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय में शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक बैठक में दिल्ली में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा हुई।
- उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार सुबह 8 बजे हिमस्खलन की वजह से 57 मजदूर बर्फ में दब गए। घटना चमोली के माणा गांव में हुई। BRO की टीम चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बर्फ हटाने का काम कर रही थी। इसी दौरान बर्फ का पहाड़ टूटा और मजदूर दब गए। NDRF, SDRF, ITBP और BRO की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मूसलाधार बारिश के चलते अचानक बाढ़ के हालात बन गए हैं।
- सेबी के नए अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे आज पदभार ग्रहण करेंगे। वे माधबी बुच का स्थान लेंगे जो कि 28 फरवरी को इस पद से रिटायर हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक तुहिन कांत पांडे 3 साल तक सेबी अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। केंद्र सरकार ने गुरुवार को ही उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की थी।
ये भी पढ़ें- SEBI New Chairman : SEBI के नए अध्यक्ष की नियुक्ति, तुहिन कांता पांडे बने नए अध्यक्ष, जानें कितनी होगी सैलरी ?
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को ओडिशा के पुरी पहुंचे। यहां उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अच्छी और अनुकरणीय प्रथाओं और नवाचार पर 9वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि NHM के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी प्रमुख पहल ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में सहयोग किया है।
- सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से जुड़ी एक याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ता ने रेलवे प्रशासन पर मृतकों की वास्तविक संख्या छिपाने का दावा किया था। इसके अलावा याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भगदड़ के दौरान करीब 200 मौतें हुई थीं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि दावे के क्या सबूत हैं? इसके बाद याचिका खारिज कर दी।
- ईपीएफओ ने शुक्रवार को साल 2024-25 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया है। फरवरी 2024 में ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को मामूली रूप से बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया था। 2022-23 में यह ब्याज दर 8.15 फीसदी थी।
ये भी पढ़ें- BJP New President : क्या इस बार BJP की राष्ट्रीय अध्यक्ष होगी कोई महिला ? Vasundhara Raje
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में दो अहम पद खाली हैं, जो भाजपा सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का एक और सबूत है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी को जल्द से जल्द आयोग के सभी पद भरने चाहिए, ताकि यह दलितों के अधिकारों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी प्रभावी रूप से निभा सके।
- अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक संघीय जज ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार के प्रोबेशन पर रहने वाले कर्मचारियों की सामूहिक बर्खास्तगी को गैर-कानूनी करार दिया है। अदालत के इस फैसले से श्रमिक संघों और संगठनों के गठबंधन को कुछ अस्थायी राहत मिली है। इन संगठनों ने ट्रम्प प्रशासन की ओर से संघीय कार्यबल में बड़े पैमाने पर कटौती को रोकने के लिए मुकदमा दायर किया गया था।
- दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कैग की दूसरी रिपोर्ट पेश की। ये रिपोर्ट हेल्थ सेक्टर को लेकर है। इस पर चर्चा करते हुए बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने कहा कि 240 पेज की रिपोर्ट को देखें, तो साफ दिखाई देता है कि बीते 11 साल के शासन में हेल्थ सेक्टर में भी भारी वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। पूर्ववर्ती सरकार में 3 अस्पताल या तो बने हैं या उसे एक्सटेंशन दिया।
- कोलकाता के बाद अब चेन्नई एयरपोर्ट पर भी उड़ान यात्री कैफे शुरू हो गया है। इस पहल की सराहना करते हुए AAP सांसद राघव चड्ढा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि एक छोटी सी चिंगारी सबसे अंधेरे आसमान को रोशन कर सकती है। कोलकाता के बाद अब चेन्नई एयरपोर्ट पर किफायती भोजन कैंटीन स्थापित होते देखकर खुशी हुई। उन्होंने आगे लिखा कि मैं जनहित के मुद्दे उठाता रहूंगा। मुझे अपने सुझाव भेजते रहें।
यहां देखें खबर का वीडियो भी...
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%