पढ़िए आज 29 अक्टूबर की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- October 29, 2025
- भारत और बेलारूस के बीच विदेश कार्यालय की बैठक मिंस्क में आयोजित हुई, जिसकी सह-अध्यक्षता सचिव सिबी जॉर्ज और बेलारूस के उप विदेश मंत्री ने की। बैठक में राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा और वीज़ा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
- अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की 8वीं बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत 2050 तक न सिर्फ अपने स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करेगा, बल्कि वैश्विक सौर मांग का केंद्र भी बनेगा। उन्होंने नवाचार, निर्माण और ज्ञान-विनिमय को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।
- 30 साल बाद अगरतला और सिलचर के बीच विमान सेवा फिर से शुरू हुई, जिससे पूर्वोत्तर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इंडिगो की फ्लाइट ने 75 यात्रियों के साथ सिलचर के लिए उड़ान भरी। यह जानकारी अगरतला एमबीबी एयरपोर्ट के सहायक महाप्रबंधक हाउकिम जेम्पो ने साझा की।
- मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी की शैली अपनाकर केवल दिखावा किया। फडणवीस ने इसे "पप्पूगिरी" बताते हुए कहा कि आदित्य जानते हैं कि जनता उनके साथ नहीं है और वे चुनाव नहीं जीत सकते।
- दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एयर इंडिया की एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन औपचारिक रूप से हो चुका है। रक्षा, गृह, रेलवे और कार्मिक विभाग समेत कई मंत्रालयों से विचार-विमर्श किया गया। आयोग 50 लाख कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर काम करेगा और 18 महीने में रिपोर्ट सौंपेगा।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वच्छता अभियान के तहत कश्मीरी गेट स्थित वासुदेव घाट का दौरा किया। उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की और कचरा हटाने में सहयोग किया। इस पहल से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारी बारिश के चलते मलकापुरम पुलिस स्टेशन के पास एक दीवार ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत कार्य शुरू कर दिए गए। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
- दिल्ली में इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग 2025 की शुरुआत में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 30 से अधिक प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का भविष्य संवाद, सहयोग और विश्वास से तय होगा। प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से उन्होंने समुद्रों को साझा विरासत और व्यापार की जीवनरेखा बताया।
- बिहार के गड़खा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 6 तारीख को वोटिंग और 14 को नतीजे के बाद 20 दिन में ऐसा कानून बनेगा जिससे हर परिवार को सरकारी नौकरी मिले। उन्होंने 17 महीने में 5 लाख नौकरियों, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को MyPay योजना के तहत मदद का वादा किया।
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि मजबूत आधारभूत संरचना से ही आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%