पढ़िए आज 28 अक्टूबर की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- October 28, 2025
- दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IPS 77 RR बैच के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा अधिकारी विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकार के साथ जवाबदेही भी जरूरी है। राष्ट्रपति ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे हर परिस्थिति में नैतिकता और न्यायपूर्ण प्रक्रिया को अपनाएं।
- गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 का उद्घाटन किया और भारत की समुद्री ताकत को वैश्विक स्तर पर उभरती शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि 11,000 किलोमीटर से ज्यादा का तटीय क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देता है। इस मौके पर महाराष्ट्र और ओडिशा के मुख्यमंत्री समेत कई नेता मौजूद रहे।
- दिल्ली में SIDM की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि भारत हर हाल में अपनी सीमाओं की रक्षा को तैयार है। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति और नियमों को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है। ऐसे में हर क्षेत्र में सोच-समझकर और सतर्कता से कदम उठाने की जरूरत है।
- देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'सतर्कता - हमारी साझा जिम्मेदारी' अभियान की शुरुआत की। यह जन जागरूकता अभियान 9 नवंबर तक पूरे उत्तराखंड में चलेगा। धामी ने कहा कि शासन में पारदर्शिता जरूरी है और लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
- लखीमपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले देश की पहचान और भविष्य को लेकर सवाल उठते थे, लेकिन अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और पहचान संकट अब पीछे छूट चुके हैं। आने वाले समय में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।
- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से स्टेट हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। बातचीत में हिंद महासागर क्षेत्र और ग्लोबल साउथ में शांति, स्थिरता और समृद्धि के साझा लक्ष्य को दोहराया गया।
- दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने छात्रों से कृषि शिक्षा की जरूरतों पर बातचीत की और कहा कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। चौहान ने राज्यों से कृषि कॉलेजों में स्टाफ और सुविधाओं की कमी दूर करने की अपील की।
- छठ पूजा 2025 के मौके पर राजद नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोग आज और कल डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। तेजस्वी ने छठ मैया से बिहार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस साल की थीम “सतर्कता – हमारी साझा जिम्मेदारी” है। नड्डा ने पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक शासन के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।
- कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने केरल सरकार द्वारा पीएम श्री समझौते पर हस्ताक्षर करने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिना कैबिनेट और सहयोगी दलों से चर्चा किए ऐसा निर्णय कैसे लिया जा सकता है। वेणुगोपाल ने इसे एक “बड़ी साजिश” करार दिया।
- सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट घोटालों पर चिंता जताते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अब तक दर्ज FIRs का ब्यौरा मांगा है। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में लोगों से लाखों रुपये की ठगी हो रही है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या CBI के पास इन सभी मामलों की जांच संभालने की पर्याप्त क्षमता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%