Dark Mode
  • day 00 month 0000
SEBI New Chairman :  SEBI के नए अध्यक्ष की नियुक्ति, तुहिन कांता पांडे बने नए अध्यक्ष, जानें कितनी होगी सैलरी ?

SEBI New Chairman : SEBI के नए अध्यक्ष की नियुक्ति, तुहिन कांता पांडे बने नए अध्यक्ष, जानें कितनी होगी सैलरी ?

SEBI New Chairman :   भारत सरकार ने वित्त और राजस्व सचिन तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय विभाग यानी SEBI का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक वह अब माधवी पुरी बुच की जगह लेंगे और 3 वर्षों तक इस पद पर कार्य करेंगे।

 

SEBI New Chairman :  SEBI के नए अध्यक्ष की नियुक्ति, तुहिन कांता पांडे बने नए अध्यक्ष, जानें कितनी होगी सैलरी ?

सरकार ने वित्त और राजस्व सचिव पद के लिए तुहिन कांत पांडे को नियुक्त किया है। वहीं कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक- मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी पांडे को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। साथ ही वह अब माधवी पुरी बुच की जगह लेंगे। बता दें कि माधवी का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है।

 

SEBI New Chairman :  SEBI के नए अध्यक्ष की नियुक्ति, तुहिन कांता पांडे बने नए अध्यक्ष, जानें कितनी होगी सैलरी ?

क्या SEBI का कार्य
बता दें कि SEBI यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) शेयर बाजार और पूंजी बाजार का नियामक (Indian stock market regulator) है। इसका मुख्य कार्य निवेशकों के हितों की रक्षा करना और बाजार में धोखाधड़ी रोकना, साथ ही पारदर्शिता बनाए रखना है।


SEBI प्रमुख की सैलरी और कार्यकाल
जानकारी के अनुसार- कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी तुहिन कांत पांडे की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह पदभार संभालने के बाद शुरू में तीन साल या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। बता दें कि SEBI चेयरमैन को सरकार के सचिव के बराबर वेतन मिलता है। इसके अलावा वह 5,62,500 प्रति माह का फिक्स्ड वेतन भी चुन सकते हैं, जिसमें सरकारी गाड़ी और घर की सुविधा शामिल नहीं होगी।


आखिर कौन है तुहिन कांत पांडे

SEBI New Chairman :  SEBI के नए अध्यक्ष की नियुक्ति, तुहिन कांता पांडे बने नए अध्यक्ष, जानें कितनी होगी सैलरी ?

बता दें कि तुहिन कांत पांडे मोदी सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं, तुहिन पांडे पहले DIPAM (निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग) के सचिव थे, लेकिन अली रजा रिजवी के रिटायरमेंट के बाद उन्हें DPE (लोक उद्यम विभाग) का काम दिया गया। इसके साथ ही उन्हें फाइनेंस मिनिस्ट्री में फाइनेंस सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?