Dark Mode
  • day 00 month 0000
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, 6 गोल्ड समेत कुल 22 पदक जीते

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, 6 गोल्ड समेत कुल 22 पदक जीते

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने इतिहास रच दिया। भारत रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज पदक के साथ कुल 22 पदक जीतकर भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। India Para Athletics 2025 में भारतीय टीम ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाया।

 

73 खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन:


जानकारी के मुताबिक इस विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के 73 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 54 पुरुष और 19 महिला एथलीट शामिल थे। अंतिम दिन भारत ने तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर कुल 22 पदक पर पहुँच बनाई। भारत रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ पदक तालिका में दसवें स्थान पर रहा।

 

सिमरन शर्मा और प्रीति पाल का जलवा:


महिलाओं की 200 मीटर T12 स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की सिमरन शर्मा ने 24.46 सेकेंड में एशियाई रिकॉर्ड बनाया और रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, प्रीति पाल ने 100 मीटर T35 स्पर्धा में 14.33 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक जीता। इन दोनों एथलीटों ने India Para Athletics 2025 में भारत की झोली में महत्वपूर्ण पदक डाले।

 

नवदीप सिंह और संदीप की शानदार प्रस्तुति:


F41 भाला फेंक में नवदीप सिंह ने 45.46 मीटर का प्रयास कर रजत पदक जीता। पुरुषों की 200 मीटर T44 स्पर्धा में संदीप ने 23.60 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारत रिकॉर्ड प्रदर्शन के कारण भारत का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।

 

पदक तालिका और विश्व रिकॉर्ड:


विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने करीब 22 पदक के साथ दसवें स्थान पर कब्ज़ा किया। ब्राज़ील 15 स्वर्ण, 20 रजत और 9 कांस्य के साथ पहले स्थान पर रहा। चीन 52 पदकों के साथ दूसरे और ईरान 16 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भारत ने इस चैंपियनशिप में 3 चैंपियनशिप रिकॉर्ड और 7 एशियाई रिकॉर्ड बनाए।

 

भारतीय दल की तैयारी और रणनीति:


India Para Athletics 2025 में भारत की टीम ने हर स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। 35 से अधिक व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ, 3 चैंपियनशिप रिकॉर्ड और 7 एशियाई रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ भारत ने विश्व स्तरीय प्रदर्शन दिखाया। यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स इतिहास में दर्ज किया गया।

 

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज पदक के साथ 22 पदक अपने नाम किए। सिमरन शर्मा, प्रीति पाल, नवदीप सिंह और संदीप जैसे एथलीटों ने भारत रिकॉर्ड प्रदर्शन को और मजबूत किया। India Para Athletics 2025 में भारत का यह प्रदर्शन भविष्य के लिए प्रेरणा साबित होगा और देश को गर्व महसूस कराएगा।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?