
‘भाभी का इतना बड़ा अपराध नहीं’, ज्योति सिंह के सपोर्ट में पूछा पवन सिंह से- ‘कितना गिरोगे?
-
Anjali
- October 6, 2025
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से निकलने के बाद मामला और गरमा गया। ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लखनऊ स्थित घर के बाहर जाकर हंगामा किया और सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो शेयर किया। वीडियो में ज्योति सिंह फूट-फूटकर रोती नजर आईं और उन्होंने सुसाइड की धमकी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है और अगर उन्हें थाने जाना पड़ा तो वे वहीं अपनी जान दे देंगी।
ज्योति सिंह का पवन सिंह के घर में ‘नो एंट्री’
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया था कि वह पवन सिंह से मिलने उनके घर जाएंगी। उन्हें भरोसा था कि पति उनसे मुलाकात करेंगे। लेकिन जब ज्योति सिंह वहां पहुंचीं, तो उन्हें घर में एंट्री नहीं मिली और पुलिस वहां पहले से मौजूद थी। ज्योति सिंह ने अपने फोन में पूरी घटना रिकॉर्ड की और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ FIR करवाई है।
खेसारी लाल यादव का समर्थन, पवन सिंह को दी चेतावनी
जानकारी के अनुसार इस विवाद में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का रिएक्शन सामने आया। खेसारी लाल यादव ने ज्योति सिंह सपोर्ट करते हुए कहा, “भाभी का इतना बड़ा अपराध नहीं है। आप इतने लोगों को माफ कर सकते हैं, तो उन्हें भी माफ कीजिए।” उन्होंने पवन सिंह को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ज्योति सिंह को माफ नहीं किया, तो यह सही नहीं होगा। खेसारी लाल यादव ने साफ कहा कि वह पवन सिंह के ‘चमचा’ नहीं हैं और गलतियों पर पर्दा नहीं डालेंगे।
खेसारी लाल यादव ने कहा – बेटी के नजरिए से सोचें
जानकारी के मुताबिक खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे घर में भतीजा आए। वह मेरी बहन नहीं, लेकिन बेटी है। जब मैं उस महिला (ज्योति सिंह) को अपनी बेटी के नजरिए से देखता हूँ, तो लगता है अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा होता तो इंसान किस हद तक गिर सकता है। भाभी पर दया आती है।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और फैंस ज्योति सिंह सपोर्ट में खड़े हो गए हैं।
विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल
खेसारी लाल यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उनकी बेबाक राय की तारीफ कर रहे हैं और पवन सिंह को सलाह दे रहे हैं कि वह ज्योति सिंह के साथ सुलह करें। खेसारी लाल यादव ने कहा कि वह पवन सिंह से प्यार करते हैं, लेकिन उनकी गलतियों पर चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने साफ किया कि जो गलत है, वह गलत है।
पवन सिंह की निजी जिंदगी पर बढ़ता विवाद
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ लगातार विवादों में है। ज्योति सिंह के साथ उनका झगड़ा रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के पहले से ही चल रहा था। अब सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह सपोर्ट और खेसारी लाल यादव के बयान ने यह विवाद और बढ़ा दिया है। दर्शक और फैंस इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा कर रहे हैं और सभी की नजर पवन सिंह की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (384)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (529)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (290)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (12)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..