Dark Mode
  • day 00 month 0000
सोनाक्षी सिन्हा बनीं 'धन पिशाची', 'जटाधारा' का नया गाना रिलीज

सोनाक्षी सिन्हा बनीं 'धन पिशाची', 'जटाधारा' का नया गाना रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेश सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की आने वाली फिल्म 'जटाधारा' की पहले से ही जबरदस्त चर्चा हो रही है। दुर्गा अष्टमी पर अब 'जटाधारा' फिल्म के नया गाना 'धना पिशाची' रिलीज हो गया है। जटाधारा के इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जलवे से फैंस का दिल जीत लिया है।

 

'जटाधारा' गाना रिलीज होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा के ताबड़तोड़ डांस से इस गाने को देखकर दर्शकों की उम्मीदें फिल्म से और ज़्यादा बढ़ गई हैं। 'धन पिशाची', सांग में सोनाक्षी सिन्हा पीली साड़ी में इंटेंस लुक देती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर कर कैप्शन में लिखा गया कि धन की परछाईं में एक श्राप छुपा है। 'धन पिशाची' गाने को आवाज दी है मधुबनती ने और लिरिक्स है पुनीत शर्मा के।

 

सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘जटाधारा‘ का डायरेक्शन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने किया है। फिल्म का पहला गाना रिलीज होने से लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फिल्म में सोनाक्षी एक भव्य और दिव्य अंदाज में नजर आ रही हैं। जहां सुंदर सी साड़ी के साथ कई सारे भारी सोने के गहने पहने हुए हैं। ‘जटाधारा‘ फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के चारों तरफ फैले रत्न-जवाहरात उनके लुक को और भी शाही बनाता है।


सोनाक्षी सिन्हा नया अवतार फिल्म जटाधारा में सुधीर बाबू, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश समेत कई अन्य कलाकार अहम भूमिका में हैं। 'जटाधारा' फिल्म 7 नवंबर 2025 को थिएटर में रिलीज हो रही है। 'जटाधारा' पौराणिक कथाओं, आस्था और लोककथाओं को मिलाकर एक नई दुनिया गढ़ती है, ऐसा संगम है जो पहले कभी नहीं देखा गया। ये फिल्म हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज होने वाली है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?