Dark Mode
  • day 00 month 0000
बिहार चुनाव 2025 का काउंटडाउन शुरू, 6 अक्टूबर के बाद जारी होंगे चुनाव की तारीखें

बिहार चुनाव 2025 का काउंटडाउन शुरू, 6 अक्टूबर के बाद जारी होंगे चुनाव की तारीखें

बिहार चुनाव 2025 का काउंटडाउन अब शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी होने के कगार पर हैं और चुनाव आयोग ने संकेत दे दिए हैं कि चुनाव की तारीखें 6 अक्टूबर 2025 के बाद कभी भी घोषित की जा सकती हैं। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच माना जा रहा है। साथ ही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर रही है, जिससे चुनाव अपडेट और भी दिलचस्प हो गया है।

 

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और सभी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर 6 अक्टूबर तक ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा कि इस प्रक्रिया के पूरा होते ही मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार दौरे पर आएंगे और बिहार चुनाव 2025 की औपचारिक चुनाव घोषणा की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम किसी भी समय राज्य का दौरा कर सकती है।

 

सूत्रों के मुताबिक,राज्य में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और सभी दल चुनाव की घोषणा से पहले ही प्रचार में सक्रिय हो गए हैं। बिहार चुनाव 2025 की रणनीतियां अब अंतिम चरण में हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला उनके गृह जिले में नहीं होगा। साथ ही जिन अधिकारियों का कार्यकाल 30 नवंबर तक तीन साल पूरा हो रहा है, उनका अनिवार्य ट्रांसफर किया जाएगा।

 

निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिला स्तर के सभी निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तहसीलदार और पुलिस विभाग के अधिकारी इन निर्देशों के तहत आएंगे। इसी तरह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों के लिए भी तीन साल की अवधि का नियम लागू होगा। इस कदम का मकसद बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशासनिक मशीनरी की निष्पक्षता बनाए रखना है।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने भी सभी विभागों को पत्र लिखकर कहा है कि 6 अक्टूबर तक ट्रांसफर और पोस्टिंग की रिपोर्ट आयोग को सौंप दी जाए। इसके बाद ही चुनाव की तारीखें और बिहार चुनाव 2025 की पूरी चुनाव घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, 6 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो सकती हैं।

 

इस बार चुनावी मैदान में NDA और INDIA गठबंधन के अलावा जन सुराज पार्टी की एंट्री ने चुनाव अपडेट को और रोचक बना दिया है। सभी राजनीतिक दल मैदान में पहले से ही सक्रिय हैं और 6 अक्टूबर के बाद की चुनाव घोषणा के साथ ही प्रचार की रफ्तार और तेज हो जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रांसफर प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से पूरी की जाएगी, ताकि बिहार चुनाव 2025 में किसी भी तरह की अनियमितता न हो।

 

कुल मिलाकर, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 6 अक्टूबर के बाद चुनाव की तारीखें घोषित होने की संभावना के साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आएगी। सभी दल, अधिकारी और कर्मचारी इस प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिहार चुनाव 2025 इस बार एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मुकाबले के रूप में सामने आने वाला है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?