बिहार विधानसभा चुनाव 2025: तेजस्वी यादव को 'नायक' बताने वाले पोस्टर पर सियासी घमासान
-
Renuka
- October 26, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) से पहले पटना की सड़कों पर लगे पोस्टरों ने बिहार की राजनीति (Bihar politics) में हलचल मचा दी है। बता दें कि इन पोस्टरों में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को ‘नायक’ के रूप में दिखाया गया है, जिससे बिहार में पोस्टर बवाल शुरू हो गया। वहीं अब विपक्षी पार्टियों की तीखी प्रतिक्रियां भी सामने आने लगी है। इसके अलावा RJD ने इन पोस्टरों को जनता की भावना बताया है।
तेजस्वी यादव को ‘बिहार का नायक’ पोस्टर
बता दें कि RJD पार्टी ने नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को बिहार का नायक बताते हुए एक पोस्टर जारी किया है। वहीं इस पोस्टर में उनका मुस्कुराता चेहरा और “बिहार का नायक” लिखा गया है। जानकारों का मानना है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) को ध्यान में रखते हुए RJD ने यह संदेश दिया कि- तेजस्वी यादव ही बिहार की राजनीति में बदलाव ला सकते हैं। पार्टी का कहना है कि यह पोस्टर युवाओं की उम्मीद और विश्वास का प्रतीक है।
बिहार के बेरोजगार युवाओं को जिनसे आशा है,
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 24, 2025
वही नौकरी रोजगार की सकारात्मक राजनीति की परिभाषा हैं!!!
बिहार के नायक
युवाओं के नायक
महिलाओं के नायक
जीविका दीदियों के नायक
हर पीड़ित के नायक
हर शिक्षक के नायक
हर बेरोजगार के नायक
हर किसान के नायक
हर मजदूर के नायक
हर संविदाकर्मी… pic.twitter.com/DOTunlF3FI
BJP और JDU का तीखा पलटवार
वहीं अब बिहार में पोस्टर बवाल के बाद BJP और JDU ने तीखी प्रतिक्रिया दी । BJP नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा कि- जिसके पिता लालू यादव (Lalu Yadav) जैसे खलनायक हों, वह नायक कैसे हो सकता है? उन्होंने लालू यादव को ‘बिहार का गब्बर सिंह’ बताया और कहा कि- ऐसे व्यक्ति को नायक कहना शर्मनाक है। इसी के साथ कहा कि- लालू यादव (Lalu Yadav) भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी हैं और उनके बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को नायक बताना जनता को गुमराह करना है। वहीं JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि- एक 420 का अभियुक्त नायक कैसे हो सकता है? उन्होंने दावा किया कि- तेजस्वी यादव के खिलाफ बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कुल 27 आर्थिक अपराध के मामले लंबित हैं। वहीं JDU ने इसे ‘नायक’ शब्द का अपमान बताया ।
पोस्टर वॉर के बीच नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) को लेकर पार्टियों की ओर से चुनावी प्रचार-प्रसार में रैलियां, पोस्टर, वादें आदि किए जाते है। वहीं RJD के पोस्टर के जवाब में JDU ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दो पोस्टर जारी किए।
खुशहाल है बिहार का हर परिवार, फिर बनेगी एनडीए सरकार।@NitishKumar #2025FirSeNitish #2025_फिर_से_नीतीश#JDU #NitishKumar #Bihar #JantaDalUnited pic.twitter.com/F7eNsno6Mo
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 26, 2025
इन पोस्टरों में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को विकास और स्थिरता का प्रतीक बताया गया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब यह पोस्टर वॉर एक अहम चुनावी रणनीति बन गया है। बिहार की राजनीति (Bihar politics) में यह बहस तेज हो गई है कि असली नायक कौन है तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) या नीतीश कुमार ।
कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव ?
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। वहीं अब बिहार की राजनीति (Bihar politics) में पोस्टर बवाल ने इस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। इसी के साथ बिहार में पोस्टर बवाल ने यह साबित कर दिया है कि चुनावी रणनीति में भावनात्मक अपील और प्रतीकों का कितना महत्व है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..