Dark Mode
  • day 00 month 0000
अमित शाह का RJD पर हमला: कहा– लालू-राबड़ी ने बनाया जंगलराज, सीएम नीतीश ने दिलाई मुक्ति

अमित शाह का RJD पर हमला: कहा– लालू-राबड़ी ने बनाया जंगलराज, सीएम नीतीश ने दिलाई मुक्ति

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को खगड़िया रैली को संबोधित किया। जहाँ उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी को विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने का है कि बिहार में जंगलराज वापस न आए

 

अमित शाह ने खगड़िया रैली में आरजेडी पर जमकर निशाना साधा और बोला, लालू और राबड़ी की सरकार ने कई वर्षों तक जंगलराज लागू किया, जिससे बिहार का विनाश हुआ। पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अगर लालू-राबड़ी वापस आ गए, तो जंगलराज भी वापस आ जाएगा।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, एनडीए के सभी पांच दल पांच पांडवों की तरह एकजुटता के साथ ये चुनाव लड़ेंगे। दूसरी ओर, टिकट वितरण के कारण महागठबंधन के भीतर उथल-पुथल मची हुई है। उनके पास न तो कोई नेता है, न ही कोई नीयत या नेतृत्व। हम यह चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं।

 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने RJD पर आरोप लगाते हुए कहा, 'लालू-राबड़ी के शासन में हत्या, डकैती, फिरौती, अपहरण, नरसंहार रोज की बात थी. इनके शासन में बिहार से इंडस्ट्री चली गई और बिहार को पिछड़ा बिहार बनाने का काम किया। वहीं नीतीश बाबू के नेतृत्व में NDA ने जंगलराज से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद को समाप्त किया और सबसे बड़ी बात ये है कि हमने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया।

 

अमित शाह ने खगड़िया रैली में संबोधित करते हुए कहा, 500 सालों तक रामलला अयोध्या में एक तंबू में विराजमान रहे। कांग्रेस, सपा, बसपा, ममता बनर्जी और लालू यादव सभी ने मंदिर निर्माण का विरोध किया है। हालाँकि, 2019 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से, उन्होंने न केवल भूमि पूजन (राम मंदिर का) किया, बल्कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह भी आयोजित किया।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?