Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 25 अक्टूबर की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 25 अक्टूबर की देश की प्रमुख खबरें

  • बिहार के समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 14 नवंबर के बाद NDA सरकार बनने पर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए और सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार और मिथिला ने राम मंदिर के निर्माण पर उत्सव मनाया, और अब मां सीता का भव्य मंदिर भी यहीं बन रहा है। पीएम ने निशाद राज और महर्षि वाल्मीकि धाम के निर्माण का भी ज़िक्र किया।

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरला में एर्नाकुलम के सेंट टेरेसा कॉलेज की शताब्दी समारोह में भाग लिया और कहा कि यहां की पूर्व छात्राएं देश के विकास में अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि विभिन्न सामाजिक-आर्थिक वर्गों की महिलाएं भारत की प्रगति की प्रेरक शक्ति हैं।

 

  • संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ पर जवाहरलाल नेहरू भवन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यूएन की निर्णय प्रक्रिया आज की वैश्विक प्राथमिकताओं और सदस्यता को नहीं दर्शाती। उन्होंने आतंकवाद पर यूएन की प्रतिक्रिया को उसकी विश्वसनीयता में कमी का संकेत बताया और कहा कि ग्लोबल साउथ का विकास धीमा हो रहा है। फिर भी उन्होंने बहुपक्षीय सहयोग में विश्वास बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी दिल्ली का है और दूसरा मध्य प्रदेश से है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके इनके निशाने पर थे और जांच जारी है।

 

  • कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कर्नूल बस हादसे पर कहा कि बस में करीब 20 छात्र सवार थे और सौभाग्य से सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने परिवहन मंत्री और गृह मंत्री को मामले की गहराई से जांच के निर्देश दिए हैं। शिवकुमार ने आशंका जताई कि इसमें कोई लापरवाही या शरारत हो सकती है।

 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में भूमि बंदरगाह का निरीक्षण किया, जिसका निर्माण भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण कर रहा है। इससे भारत-नेपाल के बीच आवागमन आसान होगा और यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी। मुख्यमंत्री ने परियोजना को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए और क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन व रोज़गार की संभावनाएं जताईं।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका के छठ घाट का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 1,500 से ज्यादा स्थानों पर छठ घाट बनाए गए हैं, और यमुना किनारे 17 जगहों पर कई किलोमीटर लंबे घाट तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का छठ पर्व दिव्य और भव्य अनुभव देने वाला होगा

 

  • बिहार चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सिमरी बख्तियारपुर में जनसभा की। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने साफ किया है कि चुनाव के बाद बीजेपी मुख्यमंत्री तय करेगी, जिससे साफ है कि नीतीश कुमार जी फिर से बीजेपी के कब्जे में हैं। तेजस्वी ने कहा कि चाचा जी दिल से अच्छे हैं, लेकिन बीजेपी उनका सही सम्मान नहीं कर रही है।

 

  • नागपुर में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राउत का काम ही जनता का ध्यान भटकाना है। उन्होंने बताया कि बीजेपी के हर बूथ पर वॉट्सऐप ग्रुप है और पार्टी के 1.51 करोड़ सदस्य व 1 लाख सक्रिय कार्यकर्ता उसकी ताकत हैं। बावनकुले ने साफ किया कि यह चुनाव बगावत का नहीं, गांवों के विकास का है

 

  • नई दिल्ली और वडोदरा में आयोजित रोजगार मेलों में चयनित छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नई दिल्ली में डॉ. जितेंद्र सिंह और अजय टम्टा ने विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, जबकि वडोदरा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 86 छात्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। ये छात्र विभिन्न विभागों में नियुक्त होकर देश की सेवा में योगदान देंगे।

 

  • एशियन यूथ गेम्स 2025 में भारत ने कबड्डी में डबल गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। लड़कों ने ईरान को 35-32 से हराया, जबकि लड़कियों ने 75-21 से एकतरफा जीत दर्ज की। इस शानदार प्रदर्शन से भारत की पदक तालिका में जबरदस्त बढ़त हुई।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?