 
                        
        डॉक्टर सुसाइड केस में बड़ा अपडेट: पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल गिरफ्तार, थाने में किया आत्मसमर्पण
- 
                       Manjushree Manjushree
- October 26, 2025
महाराष्ट्र के सातारा (Satara) जिले में 28 वर्षीय महिला डाक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सब इस्पेक्टर गोपाल बदाने को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बंकर को पुणे से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आत्महत्या करने से पहले महिला चिकित्सक ने इन दोनों का नाम अपनी हथेली पर लिखा था।
डॉक्टर सुसाइड केस अपडेट में सातारा एसपी तुषार दोसि ने बताया कि मुख्य आरोपी सब इस्पेक्टर गोपाल बादाने ने खुद को फलटण तहसील थाने में आत्मसमर्पण किया। बंकर पर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
डॉक्टर सुसाइड केस का मामला संज्ञान में आने के बाद गोपाल बदाने को पुलिस के आला अधिकारी पहले ही निलंबित कर चुके हैं। अपने सुसाइड नोट में डाक्टर ने पुलिस अधिकारी पर कई बार दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न करने तथा सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस बीच, मामले में एक सांसद का भी नाम जुड़ने से इसने एक बड़े मुद्दे का रूप ले लिया है।
डॉक्टर सुसाइड केस में सुसाइड करने वाली डॉक्टर बीड़ जिले की रहने वाली थी और सातारा के सरकारी अस्पताल में तैनात थीं। डॉक्टर के शव को सतारा के फलटण शहर के एक होटल रूम में लटका पाया गया। उनके हथेली पर नोट लिखे हुए थे। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि PSI बादाने ने उन्हें कई बार बलात्कार किया, जबकि बंकर ने मानसिक रूप से परेशान किया।
सतारा पुलिस ने आरोपी सब इस्पेक्टर गोपाल बदाने पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। शनिवार को पुणे से गिरफ्तार आरोपित प्रशांत बनकर को सातारा जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बनकर उस मकान मालिक का बेटा है जहां पीड़िता रहती थी। इस बीच, डॉक्टर का अंतिम संस्कार शुक्रवार रात उसके पैतृक स्थान बीड के वडवानी तहसील में किया गया। उसके रिश्तेदारों ने मामले में आरोपितों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2376)
- अपराध (160)
- मनोरंजन (423)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1009)
- खेल (439)
- धर्म - कर्म (750)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (592)
- हेल्थ (204)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (559)
- हरियाणा (77)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (284)
- दिल्ली (328)
- महाराष्ट्र (206)
- बिहार (323)
- टेक्नोलॉजी (217)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (130)
- शिक्षा (123)
- नुस्खे (92)
- राशिफल (427)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (28)
- तेलंगाना (2)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (22)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (14)
- असम (2)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (4)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (47)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                     
                     
                     
                    