Dark Mode
  • day 00 month 0000
मुंबई में दिनदहाड़े RA स्टूडियो में बंधक बनाए गए 15-20 बच्चे, रेस्क्यू टीम के लिए पुलिस पहुंची, मचा हड़कंप

मुंबई में दिनदहाड़े RA स्टूडियो में बंधक बनाए गए 15-20 बच्चे, रेस्क्यू टीम के लिए पुलिस पहुंची, मचा हड़कंप

मुंबई (Mumbai) के अंधेरी इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बनाने का मामला दर्ज हुआ। यह घटना आर ए स्टूडियो की है। जहां पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लासेस चलती हैं। यह घटना दोपहर के समय हुई, जब बच्चे एक्टिंग क्लास में थे। जानकारी के अनुसार, इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित आर्य ने 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया।

 

जानकारी के अनुसार, मुंबई स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी ने स्टूडियो के मालिक से किसी विवाद के कारण ऐसा कदम उठाया। बताया जा रहा कि इस दौरान बच्चों को धमकी भी दे रहा था। बाहर पुलिस और मीडिया की भीड़ जमा हो गई, जिससे हड़कंप मच गया।

 

बताया जा रहा है कि RA स्टूडियो में सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। और वह बच्चों को चार-पांच दिनों से आर ए स्टूडियो में ऑडिशन करवा रहा था। आरोपी ने करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया, लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में बंद कर लिया। RA स्टूडियो की पहली मंजिल पर ऑडिशन चल रहे थे। 

 

मुंबई के RA स्टूडियो से बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए, इस बात की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तभी अफरा तफरी मच गई। उन लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना पहुंचाई। सूचना मिलते ही पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंचकर स्टूडियो को चारों ओर से घेर लिया। इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया।

 

आरोपी ने एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें उसने कहा कि वह सुसाइड की जगह यह कदम उठा रहा है। उसकी पैसों को लेकर कोई मांगें नहीं हैं। वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है। वीडियो मैसेज में आरोपी शख्स आगे कहता है, "मैं अकेला नहीं हूं। मेरे साथ कई लोग हैं। मैं बातें करके सॉल्यूशन देने वाला हूं।"

 

 

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने सभी बंधक बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आरोपी रोहित को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और रोहित से पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया?

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान फायरिंग में मुंबई स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित आर्या ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसी जवाबी फायरिंग में रोहित घायल हो गया। इलाज के दौरान रोहित आर्या की मौत हो गई है। 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?