 
                        
        दोबारा रिलीज होगी शाहरुख खान की ये ब्लॉकबस्टर मूवी, धर्मा प्रोडक्शंस ने फैंस को दी खुशखबरी
- 
                       Anjali Anjali
- November 12, 2024
Kal Ho Naa Ho Re-Release : री-रिलीज़ के चलन में शामिल होते हुए, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा इस वीकेंड सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है। मंगलवार को धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की री-रिलीज़ की घोषणा की। यह फिल्म सबसे पहले 28 नवंबर 2003 को रिलीज हुई थी, जो 15 नवंबर को फिर से सिनेमाघरों में आएगी। मूवी उस समय की सबसे बड़ी हिट थी, क्योंकि इसने भारत में 38.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज के दो दशक बाद भी कल हो ना हो आज भी कई दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है।
कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज 
फिल्म 15 नवंबर, 2024 को देश भर के पीवीआर सिनेमाघरों और आईनॉक्स में फिर से रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर शेयर की। जिसके कैप्शन में लिखा, ”लाल अब सबके दिल का हाल है, होने वाला अब कमाल है।
री-रिलीज डेट जानकर फैंस का रिएक्शन
कल हो ना हो की री-रिलीज के बारे में सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए। एक यूजर ने लिखा, ”दिल बहुत जोरो से धक धक हो रहा है… इमोशनल स्टोरी को फिर से देखूंगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”शाहरुख खान की मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हूं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कल्ट मूवी को 21 साल बाद फिर से देखने में मजा आएगा।”
फिल्म की क्या है कहानी
'कल हो ना हो' में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, सैफ अली खान, जया बच्चन, झनक शुक्ला, सोनाली बेंद्रे, डेलनाज ईरानी और लिलेट दुबे जैसे कलाकार है। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म को करण जौहर और यश जौहर ने प्रोड्यूस किया। इसके सभी गाने हिट रहे हैं।
‘Laal ab sabke dil ka haal hai’, hone wala ab kamaal hai! 🫶🤩#KalHoNaaHo re-releasing in cinemas on 15th November at @_PVRCinemas @INOXMovies! pic.twitter.com/yWlyOrZZnP
— Dharma Productions (@DharmaMovies) November 12, 2024
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2375)
- अपराध (160)
- मनोरंजन (423)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1009)
- खेल (439)
- धर्म - कर्म (750)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (592)
- हेल्थ (204)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (559)
- हरियाणा (77)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (284)
- दिल्ली (328)
- महाराष्ट्र (206)
- बिहार (323)
- टेक्नोलॉजी (217)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (130)
- शिक्षा (123)
- नुस्खे (92)
- राशिफल (427)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (28)
- तेलंगाना (2)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (22)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (14)
- असम (2)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (4)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (47)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                                                                    
                                                                 
                     
                     
                     
                    