
तेजस्वी के घर के बाहर फायरिंग, बोले– एनडीए राज में अपराधी बेलगाम
-
Shweta
- June 19, 2025
Patna Firing News: पटना के वीवीआईपी क्षेत्र पोलो रोड पर गुरुवार (19 जून, 2025) की सुबह हुई फायरिंग की घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी के आवास के पास हुई, जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। इस पूरे घटनाक्रम पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गई है। एनडीए के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे हाई सिक्योरिटी जोन में भी खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं। यह वही इलाका है जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, न्यायाधीशों और मेरा आवास भी है।"
तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई इसे 'जंगलराज' कहेगा तो उसे चुप करा दिया जाएगा, क्योंकि कल प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं और गोदी मीडिया को उनकी 'सकारात्मक छवि' बनाए रखनी है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गयी है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 19, 2025
NDA के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपराधी हाई सिक्योरिटी जोन में कुछ ही दूरी पर जहां राज्यपाल आवास राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, नेता प्रतिपक्ष आवास, न्यायाधीश आवास और एयरपोर्ट है वहाँ ख़ूंख़ार…
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1516)
- अपराध (123)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (325)
- दुनिया (612)
- खेल (330)
- धर्म - कर्म (502)
- व्यवसाय (161)
- राजनीति (530)
- हेल्थ (158)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (381)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (50)
- उत्तर प्रदेश (179)
- दिल्ली (207)
- महाराष्ट्र (114)
- बिहार (87)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (67)
- राशिफल (293)
- वीडियो (978)
- पंजाब (25)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..