
शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली की तरफ कूच, पुलिस ने रोका छोड़े आसू गैस के गोले
-
Ashish
- December 8, 2024
पंजाब के 101 किसान दोपहर 12 बजे शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली के लिए निकले, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक लिया। पुलिस और किसानों के बीच तीखी बहस भी हुई। हरियाणा पुलिस ने किसानों से दिल्ली जाने की इजाजत मांगी लेकिन पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने की परमिशन नहीं दी इसके बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
बता दे हरियाणा पुलिस ने भी किसानों से बात की और किसानों पर फूल भी बरसाए फिर बात नहीं बनी तो पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे। जिसमें 4 किसान घायल हो गए। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने 101 किसानों की सूची जारी की है। वहीं हरियाणा पुलिस का कहना है कि हम पहले किसानों की पहचान करेंगे और फिर उन्हें आगे जाने देंगे। हमारे पास 101 किसानों के नामों की सूची है और वे (किसान) लोग नहीं हैं। वे हमें अपनी पहचान नहीं बताने दे रहे हैं।
वहीं हरियाणा और पंजाब पुलिस ने मीडिया को दूर से कवरेज करने की सलाह दी है। किसान केंद्र सरकार से 13 चीजों की मांग कर रहे हैं, जिसमें फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने वाला कानून भी शामिल है। इससे पहले 6 दिसंबर को किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें 8 किसान घायल हो गए। इसके बाद पंधेर ने किसानों को वापस बुला लिया।
किसान आंदोलन पर क्या बोले हरियाणा के कृषि मंत्री?
किसान आंदोलन पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पंजाब के किसान लंबे समय से शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। हमारे राज्य में फसलों की खरीद एमएसपी पर की जाती है। हमारे किसान समझते हैं कि अगर राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण रही तो उद्योग बढ़ेगा। पंजाब में किसान आंदोलन कर रहे हैं, जिसकी वजह से उद्योग वहां से बाहर चले गए हैं। इससे किसानों को नुकसान होता है। केंद्र की किसी भी सरकार ने किसानों के लिए उतना काम नहीं किया, जितना एनडीए सरकार ने किया है। कांग्रेस के शासन में किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। भाजपा के सत्ता में आने के बाद किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है। हरियाणा के सीएम जिस तरह किसानों की मदद कर रहे हैं, उसी तरह पंजाब के सीएम को भी किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
ये भी पढ़े:- अपनी मांगों के साथ किसानों का आज फिर दिल्ली कूच, हरियाणा CM सैनी और गडकरी जा रहे अमृतसर
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंदोलनकारी किसानों को आश्वासन दिया
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में आंदोलनकारी किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार सभी कृषि उपज को एमएसपी पर खरीदेगी। उन्होंने कहा, "यह हमारी गारंटी है।"
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1754)
- अपराध (132)
- मनोरंजन (288)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (737)
- खेल (353)
- धर्म - कर्म (539)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (168)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (421)
- हरियाणा (55)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (192)
- दिल्ली (219)
- महाराष्ट्र (139)
- बिहार (121)
- टेक्नोलॉजी (168)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (90)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (71)
- राशिफल (323)
- वीडियो (1033)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (68)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..