Dark Mode
  • day 00 month 0000
बिहार चुनाव 2025: NDA ने जारी किया घोषणा पत्र, 1 करोड़ नौकरियां और मुफ्त बिजली का वादा

बिहार चुनाव 2025: NDA ने जारी किया घोषणा पत्र, 1 करोड़ नौकरियां और मुफ्त बिजली का वादा

आज 31 अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पटना में बिहार चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। जिसे NDA ने संकल्प पत्र के नाम से जारी किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के साथ-साथ उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने अकेले पूरा मेनिफेस्टो पढ़ा।

 

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी किए अपने घोषणापत्र में बिहार विकास योजना जैसे रोजगार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कृषि विकास पर बड़ा जोर दिया है। NDA ने बिहार को 'ग्लोबल स्किलिंग सेंटर' के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है। NDA manifesto दलित समाज, महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। एनडीए की ओर से जारी संकल्प पत्र में विकसित बिहार का संकल्प पत्र जारी किया गया जिसमें NDA संकल्प पत्र में 25 वादे तय किए गए।

 

महिला समृद्धि और आत्मनिभर्रता

 

महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' से 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। NDA 1 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखेगा।, 'मिशन करोड़पति के माध्यम से चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेंगे।

 

युवाओं को नौकरी और रोजगार


NDA चुनावी वादे में 1 करोड़ + सरकारी नौकरी व रोजगार प्रदान करेंगे, कौशल जनगणना कराके कौशल आधारित रोजगार देंगे व हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित करेंगे।

 

किसानों के लिए सम्मान और एमएसपी की गारंटी


किसानों के सम्मान और हर फसल के सही दाम की गारंटी के लिए कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' की शुरुआत किया गया जिसमें किसानों को प्रति वर्ष ₹3,000 का टॉप अप सहित कुल ₹9,000 का लाभ दिया जाएगा। पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की MSP पर खरीद की जा सकती है।

 


अतिपिछड़ा वर्ग को आर्थिक बल


घोषणापत्र में अति पिछड़ा वर्ग के सम्मान और अधिकारों पर जोर दिया गया है। अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को आर्थिक और सामाजिक बल देने के लिए ₹10 लाख की सहायता दी जाएगी अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगी।

 

एक्सप्रेसवे और रेल से बिहार की रफ्तार


NDA बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान प्रस्तुत करेगा। 7 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे और 3,600 कि.मी. रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार किया जाएगा, और 4 नए शहरों में मेट्रो की सौगात दी जाएगी।

 

 मत्स्य-दुग्ध मिशन से समृद्ध किसान


जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना से उत्पादन एवं निर्यात दोगुना होगा, और प्रत्येक मत्स्य पालक को कुल ₹9,00,050 का लाभ दिया जाएगा। एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। 'बिहार मत्स्य मिशन' 'बिहार दुग्ध मिशन' से हर प्रखंड स्तर पर चिलिंग और प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे जिससे हर गांव में सुविधा उपलब्ध हो।

 

 

आधुनिक शहरी विकास 


'न्यू पटना' में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप और मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी 'सीतापुरम' के रूप में विकसित किया जाएगा।


बिहार अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट


पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, साथ ही दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य है। 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू की जाएँगी।


औद्योगिक क्रांति और रोजगार


विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत ₹1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाएंगे व विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाएंगे, जो औद्योगिकीकरण व लाखों नौकरियों की नींव रखेगा।  NDA manifesto में हर जिले में फैक्ट्री और हर घर में रोजगार देने के लिए प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे।

 

गरीबों के लिए 'पंचामृत' गारंटी


NDA के संकल्प पत्र में मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख नए पक्के मकान, व सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जाएगा।

 

इसके अलावा NDA के संकल्प पत्र में बिहार के समग्र विकास हेतु यह संकल्प पत्र शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, टेक्सटाइल, खेल, महिला सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति कल्याण और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक उन्नयन को केंद्र में रखता है। इसमें केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक स्किल लैब, एआई प्रशिक्षण, मेडिकल सिटी, सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स, खेल सिटी, टेक्सटाइल व सिल्क पार्क, पर्यटन सर्किट, फिल्म सिटी, अनुसूचित जाति व महिला चालकों के लिए विशेष योजनाएं, और फ्लड रेजिलिएंस मॉडल के तहत कृषि व मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की योजनाएं शामिल हैं, जिससे अगले 5 वर्षों में बिहार को आत्मनिर्भर, समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाया जाएगा।

 

मंच से अनाउंस किया गया कि अब सभी नेता अपने-अपने इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। बिहार चुनाव 2025 के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गौराबराम, अलीनगर, केवटी, दरभंगा और मोहिउद्दीननगर में जनसभाएं करेंगे। एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान शाहपुर और विक्रम विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मनेर और दीघा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?