
Bollywood News : बिग बी के जन्मदिन पर ऐश्वर्या की बधाई ने किया बड़ा खुलासा
-
Anjali
- October 12, 2024
Bollywood News : अभिनेता अमिताभ बच्चन का 82वां बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर फैंस के साथ मनोरंजन जगत के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके है। वहीं उनकी बहू ऐश्वर्या राय ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई दी।
ऐश्वर्या राय ने जन्मदिन पर दी बधाई
अभिनेता अमिताभ बच्चन के 82वें जन्मदिन पर उनकी बहू और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने जन्मदिन की बधाई दी । उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बिग बी संग आराध्या की तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि- ''हैप्पी बर्थडे पा-दादाजी, भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दे।'' साथ ही देश के दिग्गजों और फैंस ने उन्हें बधाई दी।
चर्चा का विषय ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता
पिछले कई दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग होने की खबरें सामने आ रही है। तलाक की खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं देखा जाए तो अभिषेक ऐश्वर्या के साथ किसी भी इवेंट में एक साथ नजर नहीं आ रहे है। जिसको लेकर लोगों ने तलाक की अफवाएं फैला रहे है। कहा जाता है कि दोनों का कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है। ऐश्वर्या की बधाई के जरीए बताया कि उनका रिश्ता सही चल रहा है। हालाकिं अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है जिसमें दोनों के अलग होने की बात कही गई हो।
अमिताभ बच्चन के करियर की शुरुआत
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र है। जिनका जन्म 11अक्टूबर,1942 को हुआ। उन्होंने कोलकाता में एक बिजनेस एक्जीक्यूटिव के रूप में काम किया और फिल्मी करियर शुरू करने से पहले थिएटर में अभिनय किया है। अमिताभ बच्चन को ‘बिग बी’ के नाम से भी जाना जाता है। अमिताभ बच्चन ने 1982 में बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की। इनको अब तक कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 12 फिल्मफेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है।
-Edited by Renuka
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1006)
- अपराध (105)
- मनोरंजन (256)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (420)
- खेल (284)
- धर्म - कर्म (442)
- व्यवसाय (145)
- राजनीति (511)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (300)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (38)
- उत्तर प्रदेश (161)
- दिल्ली (194)
- महाराष्ट्र (106)
- बिहार (62)
- टेक्नोलॉजी (145)
- न्यूज़ (77)
- मौसम (69)
- शिक्षा (93)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (243)
- वीडियो (828)
- पंजाब (18)
- ट्रैवल (13)
- अन्य (26)
- जम्मू कश्मीर (36)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..