
हरियाणा की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की हुई शुरुआत
-
Manjushree
- September 25, 2025
25 सितंबर आज हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह हरियाणा की लाखों महिलाओं के लिए खास योजना का उद्घाटन करने जा रहे हैं। वह योजना है दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY)। जिसके तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये जाएंगे। आज पूरा देश पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती मना रहा है।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पहले चरण में उन महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। 1 नवंबर से खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा। योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने सभी जिलों में कैंप और कार्यक्रम आयोजित किए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह पंचकूला से पोर्टल और पंजीकरण प्रक्रिया लॉन्च करेंगे।
हरियाणा लेटेस्ट स्कीम 2025 के लॉन्च के दौरान कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से और कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला से योजना की शुरुआत करेंगे। सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान पहले ही कर दिया है। रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, नवंबर 2025 में पात्र महिलाओं को पहली किस्त मिल सकती है।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि सीएम इसे थोड़ी देर में लॉन्च करने वाले हैं। हरियाणा सरकार ने एक्स पोस्ट में लिखा गया है- 'हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना – बहनों को हर महीने ₹2100 की सौगात। आज ही प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें और योजना का लाभ उठाएं।
हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना – बहनों को हर महीने ₹2100 की सौगात
— DPR Haryana (@DiprHaryana) September 25, 2025
आज ही प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें और योजना का लाभ उठाएँ।#Haryana #LadoLaxmiYojana #WomenEmpowerment #NayabSinghSaini pic.twitter.com/CNGOQpC4qw
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2264)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (940)
- खेल (417)
- धर्म - कर्म (702)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (577)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (67)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (233)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..