
भूकंप से फिर हिला हरियाणा, दिल्ली-NCR में बढ़ी चिंता
-
Manjushree
- July 22, 2025
हरियाणा के Faridabad में आज सुबह भूकंप (Earthquake) के झटकों से लोग दहशत में आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, यह भूकंप (Earthquake) 22 जुलाई 2025 को सुबह 6.00 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई। इसका केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में था और यह जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था।
हालांकि Faridabad Earthquake की तीव्रता हल्की रही, लेकिन ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर झटके साफ महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
बीते कुछ हफ्तों से दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुछ दिन पहले झज्जर, हरियाणा में 2.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) दर्ज किया गया था। 10 और 11 जुलाई को भी झज्जर में 4.4 और 3.7 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। इन झटकों का असर दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, रोहतक और अन्य NCR इलाकों में भी महसूस हुआ। हालांकि, इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है।
भूकंप (Earthquake) धरती की टेक्टोनिक प्लेट्स के हिलने या टकराने से आते हैं। जब इन प्लेट्स में तनाव बनता है और वह अचानक टूटता है, तो नीचे से ऊर्जा बाहर निकलती है और धरती की सतह हिलती है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।
Earthquake से भले ही कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लगातार हो रही भूकंपीय हलचल से लोगों में डर बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में बड़े भूकंप की चेतावनी भी हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2264)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (940)
- खेल (417)
- धर्म - कर्म (702)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (577)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (67)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (233)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..