
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार थार डिवाइडर से टकराई, 5 लोगों की हुई मौत
-
Manjushree
- September 27, 2025
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह तड़के 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हरियाणा में गुरुग्राम के झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट 9 पर तेज़ रफ्तार थार डिवाइडर से जा टकरा गई। जिसमें पांच लोगों में 3 युवतियां और 2 युवक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेज रफ्तार थार एक्सीडेंट में पुलिस के अनुसार, थार में लोग उत्तर प्रदेश से किसी काम से गुरुग्राम आए थे। जिसमें तीन युवतियां और तीन युवक सवार थे, जो दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। ओवरस्पीड के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में तीन युवतियों और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली जयपुर हाईवे हादसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरने वाले 5 में से चार की शिनाख्त हो गई है। जिनमें प्रतिष्ठा मिश्रा राय बरेली की रहने वाली थी। जबकि कपिल शर्मा बुलंद शहर, आदित्य प्रताप सिंह आगरा और गौतम हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था।
दिल्ली जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना इतना गंभीर हुआ है कि जो तस्वीरें सामने आई है वो काफी डराने वाली हैं। हादसा इतना भीषण था कि थार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े किए हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2264)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (940)
- खेल (417)
- धर्म - कर्म (702)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (577)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (67)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (233)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..