Dark Mode
  • day 00 month 0000
हरियाणा बारिश 2025: बाढ़ के बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने रद्द किया UAE दौरा

हरियाणा बारिश 2025: बाढ़ के बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने रद्द किया UAE दौरा

हरियाणा बारिश 2025 (Haryana Rain 2025) का असर अब गंभीर होता जा रहा है। राज्य के कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने चेतावनी जारी की और बताया कि- आगामी 2 सितंबर तक कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है, जिससे हरियाणा बाढ़ अलर्ट (Haryana Flood Alert) लागू कर दिया गया है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका प्रबल हो गई है।

सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा फैसला

हरियाणा में बारिश की स्थिति को देखते हुए सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने 1 सितंबर से प्रस्तावित हरियाणा यूएई दौरा रद्द (Haryana UAE Visit) कर दिया है। तीन दिवसीय यह दौरा विदेशी निवेश लाने के उद्देश्य से तय था, लेकिन हरियाणा बारिश 2025 (Haryana Rain 2025) और नदियों के उफान को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने यह दौरा स्थगित कर दिया। सीएम सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि- जब राज्य (Haryana) संकट में है, तब बाहर जाना उचित नहीं। उन्होंने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं बचाव योजनाएं लागू करने के निर्देश दिए हैं।

कई गांवों को किया सतर्क

बता दें कि हरियाणा बाढ़ अलर्ट (Haryana Flood Alert) के तहत सभी डिप्टी कमिश्नरों को आदेश दिए गए हैं कि वे नदियों के किनारे बसे गांवों में विशेष निगरानी रखें। मौसम विभाग (Meteorological Department) की चेतावनी के अनुसार- हरियाणा (Haryana) कुछ क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की संभावना ज्यादा है। सीएम नायब सिंह सैनी ने (CM Nayab Singh Saini) स्वयं हालात की समीक्षा की और कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

सीएम नायब सैनी ने क्या कहा ?

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि जनता को खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से फिलहाल बचना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। इसी के साथ नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है। उन्होंने कांग्रेस पर पीएम की मां पर की गई टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि विपक्ष अब व्यक्तिगत हमलों पर उतर आया है।

विदेशी संबंध और टैरिफ विवाद पर प्रतिक्रिया

बता दें कि अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाए जाने पर पूछे गए सवाल पर सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि भारत का नेतृत्व अब मजबूती से वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा यूएई दौरा (Haryana UAE Visit) रद्द करना देश और राज्य की जरूरतों को प्राथमिकता देने का उदाहरण है।

खेल और युवाओं के लिए प्रेरणा

सीएम सैनी (CM Nayab Saini) ने कुरुक्षेत्र में वॉलीबॉल खेलते हुए ‘स्वच्छ कुरुक्षेत्र: मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी उपलब्धियां आज के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने युवाओं से अपील की कि वे रोजाना एक घंटा खेल के लिए जरूर निकालें । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का लक्ष्य है कि 2036 तक भारत को खेल महाशक्ति बनाया जाए और यह तभी संभव है जब युवा खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं।


ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?