तुर्की में 6.1 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, कई इमारतें ढहीं; दहशत में लोग
-
Manjushree
- October 28, 2025
तुर्की (Turkey) के बालिकेसिर (Balıkesir) प्रांत में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को 6.1 तीव्रता का भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी तुर्की में आए तेज भूकंप से कम से कम तीन इमारतें ढह गईं। हालांकि फिलहाल भूकंप की वजह से किसी के मौत की सूचना नहीं है।
तुर्की में भूकंप आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एएफएडी) के अनुसार भूकंप का केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में था। यह रात 10:48 बजे 6 किलोमीटर गहराई पर आया। इसकी गहराई 5.99 किलोमीटर (3.72 मील) मापी गई। इसके बाद कई झटके महसूस किए गए। इस्तांबुल, बुरसा, मनीसा और इजमिर में भी जमीन कांपने लगी।
Turkey earthquake को लेकर गृह मंत्री अली येरलिकाया ने जानकारी दी कि सिंदिरगी में तीन खाली इमारतें और एक दो मंजिला दुकान गिर गई। ये पहले से क्षतिग्रस्त थीं। भूकंप से 22 लोग घायल हो गए। बालिकेसिर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने बताया कि मौत का कोई मामला नहीं मिला।
तुर्की में भूकंप दुनिया के उन देशों में शामिल है, जो अक्सर भूकंप से प्रभावित होते हैं। 2023 में 7.8 तीव्रता के भूकंप से 53,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके बाद से लोगों के मन से भूकंप का डर अबतक नहीं गया है। बीते अगस्त में Turkey earthquake उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर के सिंदिरगी में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..