शांति न होने पर खुला युद्ध, पाकिस्तान रक्षा मंत्री की अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी
-
Manjushree
- October 26, 2025
पाकिस्तान अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को खुले तौर पर धमकी दे दी है। पाकिस्तान (Pakistan) ने कहा, अगर इस्तांबुल में चल रही शांति वार्ता विफल रही, तो पाकिस्तान काबुल के साथ खुला 'युद्ध' शुरू कर सकता है।
दरअसल पाकिस्तान अफगान के बीच लगभग हफ्तेभर की जंग के बाद 19 अक्टूबर को कतर की मध्यस्थता की वजह से अस्थाई तौर पर शांति बहाल हुई है। इस्तांबुल में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता इस्ताबुल में शुरू हो गई है।
पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khwaja Asif) ने एक न्यूज़ पत्रकारों से कहा कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान अफगान सीमा पर कोई नई झड़प नहीं हुई, जिससे दोहा समझौता आंशिक रूप से असरदार साबित हुआ है। हालांकि, अफगान सरकार की ओर से आसिफ के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पाकिस्तान अफगान सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के प्रतिनिधि तुर्की में दूसरी दौर की बातचीत के लिए मौजूद हैं। चर्चाओं का मुख्य उद्देश्य था सीमा पर हिंसा रोकना, एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करना, पिछले 20 सालों से पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को हल करना और व्यापारिक प्रतिबंधों को हटाना है।
पाकिस्तान रक्षा मंत्री ने बयान में कहा कि फिलहाल सीमा पर स्थिति शांत है, लेकिन अगर बातचीत असफल रही तो हालात तेजी से बिगाड़ सकते हैं। यह बैठक 18 और 19 अक्टूबर में हुई पहली वार्ता के बाद हो रही है, जिसमें कतर और तुर्किये ने मध्यस्थता की थी।
रक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान दशकों तक अफगानिस्तान की मदद की और लाखों शरणार्थियों को शरण दी। हालांकि ही में पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के कई इलाकों जैसे लोरालाई, गार्डी जंगल, सरानान, झोब, किला सैफुल्लाह, पेशिन और मुस्लिम बाग में अफगान शरणार्थी कैंपों को बंद कर दिया, जिससे हजारों लोगों को अचानक बेघर होना पड़ा।
पाकिस्तान से क्या थी मांग
पाकिस्तान अफगानिस्तान तनाव की शुरुआत में संघर्ष तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने तालिबान सरकार से मांग की कि वह उन उग्रवादियों को रोके जो अफगान भूमि से पाकिस्तान पर हमले कर रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान ने सीमा पार हवाई हमले किए और दोनों देशों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..