Dark Mode
  • day 00 month 0000
नेपाल आम चुनाव 2026 का ऐलान: EC ने घोषित किया कार्यक्रम, 5 मार्च को होगा मतदान

नेपाल आम चुनाव 2026 का ऐलान: EC ने घोषित किया कार्यक्रम, 5 मार्च को होगा मतदान

नेपाल आम चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेपाल के चुनाव आयोग (EC) ने प्रतिनिधि सभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम मंजूर कर लिया है। इस कार्यक्रम के अनुसार, देश में मतदान 5 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने अपने बयान में बताया कि स्वीकृत समय-सारिणी में पंजीकरण, मतदान और मतगणना सहित सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का विवरण शामिल है। यह नेपाल चुनाव की तारीख अब सभी राजनीतिक दलों और जनता के लिए स्पष्ट हो गई है।

 

जानकारी के अनुसार, राजनीतिक दल 16 से 26 नवंबर तक चुनाव के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। यदि कोई नया राजनीतिक दल नेपाल वोटिंग 2026 में हिस्सा लेना चाहता है, तो उसे 15 नवंबर तक पंजीकरण कराना होगा। इस प्रकार, EC ने सभी दलों को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पर्याप्त समय दिया है। चुनाव आयोग का यह कदम चुनाव को समय पर और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

राजनीतिक दलों को 15 फरवरी से 2 मार्च तक 15 दिनों की अवधि में अपना चुनाव प्रचार अभियान चलाने की अनुमति होगी। इसमें आनुपातिक चुनाव के लिए दो और तीन जनवरी, 2026 को अपनी सूची प्रस्तुत करनी होगी। मतदान 5 मार्च, 2026 को होगा और मतगणना उसी दिन मतपेटियों के जमा होने के बाद शुरू कर दी जाएगी। नेपाल आम चुनाव 2026 में मतदान के दिन सुरक्षा और स्वतंत्र प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग नेपाल पूरी तरह तत्पर रहेगा।

 

जानकारी के मुताबिक अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा है कि उनकी सरकार समय पर आम चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 73 वर्षीय सुशीला कार्की 12 सितंबर को प्रधानमंत्री बनी थीं। उनके नेतृत्व में नेपाल वोटिंग 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह चुनाव पिछले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के पद से हटाए जाने के बाद राजनीतिक अस्थिरता के दौर को समाप्त करने वाला कदम है। युवाओं के नेतृत्व वाले जेन-जेड समूह द्वारा ओली सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के बाद देश में राजनीतिक स्थिति अब स्थिर होती दिख रही है।

 

सूत्रों के मुताबिक,चुनाव आयोग ने कहा कि उसका उद्देश्य सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करना और हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय के माध्यम से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 12 सितंबर को प्रतिनिधि सभा को भंग करके नई चुनाव तिथि की घोषणा की थी। अब नेपाल आम चुनाव 2026 के तहत 5 मार्च को देश के हर नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर मिलेगा।

 

इस प्रकार, EC द्वारा घोषित यह कार्यक्रम राजनीतिक दलों, मतदाताओं और अंतरिम सरकार के लिए स्पष्ट दिशा प्रदान करता है। चुनाव प्रक्रिया के हर चरण पंजीकरण, प्रचार और मतदान में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस चुनाव से नेपाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी और राजनीतिक स्थिरता कायम करने में मदद मिलेगी।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?