Dark Mode
  • day 00 month 0000
Elon Musk ने रचा इतिहास, 500 अरब डॉलर संपत्ति पार करने वाले बने पहले इंसान

Elon Musk ने रचा इतिहास, 500 अरब डॉलर संपत्ति पार करने वाले बने पहले इंसान

दुनिया के सबसे दौलतमंद Elon Musk ने इतिहास रचते हुए 500 अरब डॉलर नेटवर्थ के पहले व्यक्ति बन गए हैं। एलन मस्क की संपत्ति बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 को लगभग 500 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को छूकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

 

फोर्ब्स के अनुसार टेस्ला के शेयरों में तेजी आने की वजह से एलन मस्क की दौलत $500.1 अरब तक पहुंच गई। हालांकि, बाद में 499.1 अरब डॉलर रह गई। उनकी कंपनियों के शेयरों में उछाल और बढ़ती वैल्यूएशन का सीधा असर उनकी संपत्ति पर दिखा और उन्होंने बुधवार को ये उपलब्धि अपने नाम की। मस्क को यह उपलब्धि बुधवार को तब हासिल हुई, जब टेस्ला के शेयर करीब 4% बढ़कर बंद हुए।

 

Elon Musk 500 अरब डॉलर नेटवर्थ की उपलब्धि टेस्ला के शेयरों में तेज उछाल और रॉकेट बनाने वाली स्पेसएक्स से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI तक ने मस्क की दौलत में बढ़ोतरी में अहम भूमिका निभाई।


दुनिया का सबसे अमीर शख्स Elon Musk की टेस्ला मस्क की संपत्ति का सबसे बड़ा सोर्स बनी हुई है। इस इलेक्ट्रिक कार निर्माता के शेयरों में साल 2025 में अब तक 14 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें अकेले बुधवार को हुई लगभग 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी शामिल है। इस एक दिन की तेजी ने मस्क की निजी संपत्ति में करीब 7 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी की।

 

Read Also: Top 10 Entrepreneurs in India: Inspiring Stories of Successful Indian Entrepreneurs

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?