Dark Mode
  • day 00 month 0000
गाजा युद्ध विराम की दिशा में ऐतिहासिक कदम: ट्रंप ने शांति समझौते की घोषणा, नेतन्याहू ने दी सहमति

गाजा युद्ध विराम की दिशा में ऐतिहासिक कदम: ट्रंप ने शांति समझौते की घोषणा, नेतन्याहू ने दी सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को गाजा युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाली ऐतिहासिक शांति समझौते की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इस योजना में अपनी सहमति दे दी है। योजना के तहत, अगर दोनों पक्ष स्वीकार करते हैं, तो 72 घंटों के अंदर सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा और युद्ध तुरंत समाप्त हो सकता है।

 

ट्रंप का शांति प्रस्ताव: मध्यपूर्व में स्थायी शांति की दिशा


जानकारी के मुताबिक ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि यह समझौता मध्यपूर्व शांति की दिशा में एक बड़ा अवसर है। उनकी योजना में 20 सूत्रीय कदम शामिल हैं, जिसमें गाजा में अस्थायी शासी बोर्ड की स्थापना और अंतरराष्ट्रीय निगरानी शामिल है। इस बोर्ड की अध्यक्षता ट्रंप स्वयं करेंगे, जबकि पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी इसमें शामिल होंगे।

 

युद्ध समाप्ति के लिए शर्तें


ट्रंप ने स्पष्ट किया कि योजना में यह भी कहा गया है कि अरब और मुस्लिम देश गाजा से सैन्यीकरण हटाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही इजरायली सेना की चरणबद्ध वापसी सुनिश्चित की जाएगी। यदि हमास इस समझौते को स्वीकार नहीं करता, तो इजरायली पीएम नेतन्याहू को अमेरिका का पूर्ण समर्थन मिलेगा।

 

नेतन्याहू ने जताई सहमति, सुरक्षा पर जोर


जानकारी के मुताबिक इजरायली पीएम नेतन्याहू ने योजना पर अपनी सहमति दी और इसे लंबी अवधि में समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि गाजा में युद्ध विराम से सभी बंधक लौट आएंगे और हमास की सैन्य क्षमताओं पर काबू पाया जाएगा। नेतन्याहू ने हमास को चेतावनी भी दी कि यदि यह समझौता अस्वीकार किया गया तो इजरायल स्वयं कार्रवाई करेगा।

 

अंतरराष्ट्रीय समर्थन और पाकिस्तान की भूमिका


ट्रंप ने कहा कि कई अरब और मुस्लिम देशों ने इस गाजा युद्ध विराम की योजना का समर्थन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने योजना का 100% समर्थन किया है। ट्रंप ने इसे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

2023 में शुरू हुआ संघर्ष


गाजा युद्ध अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था, जब हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर हमला किया। इस हमले में कई नागरिक मारे गए और बंधक बनाए गए। इसके बाद इजरायली सेना ने बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए और गाजा में सैन्य ऑपरेशन शुरू हुआ।

 

72 घंटे में बंधक रिहाई, युद्ध विराम की उम्मीद


यदि दोनों पक्ष योजना स्वीकार करते हैं, तो गाजा युद्ध तत्काल समाप्त हो जाएगा और 72 घंटों के भीतर सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह योजना मध्यपूर्व शांति के लिए ऐतिहासिक कदम साबित हो सकती है।

 

डोनाल्ड ट्रंप का यह ऐतिहासिक शांति समझौता और इजरायली पीएम नेतन्याहू की सहमति गाजा युद्ध को रोकने और युद्ध विराम स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब सबकी नजरें हमास पर टिकी हैं कि वह इस समझौते को स्वीकार करता है या नहीं।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?