Dark Mode
  • day 00 month 0000
अमेरिका में मुनीर की मुराद पूरी, BLA और मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन करार

अमेरिका में मुनीर की मुराद पूरी, BLA और मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन करार

अमेरिका (America) ने पाकिस्तान (Pakistan) पर मेहरबान होते हुए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को आधिकारिक तौर पर विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) करार दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के उपनाम, 'द मजीद ब्रिगेड' को भी आतंकवादी संगठन सूची में शामिल किया गया है। अमेरिका का यह फैसला सीधे तौर पर पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की उस मांग से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने बलूच विद्रोहियों (BLA) के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की अपील की थी।

 

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) बीते कुछ दशकों से पाकिस्तान के नाक में दम कर रखा है। बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी हिंसक आंदोलन चला रही है। बलूच विद्रोहियों का आरोप है कि पाकिस्तान क्षेत्र के खनिज संसाधनों के दोहन और स्थानीय बलूच समुदाय के साथ भेदभाव करती है।

 

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित करने का ऐलान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार,11 अगस्त 2025 को किया। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, BLA और मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन करार देने का कदम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में डोनाल्ड ट्रंप सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बताया कि, 2024 में BLA ने कराची एयरपोर्ट और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स के पास आत्मघाती हमले किए थे। और मार्च 2025 में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) संगठन ने क्वेटा से पेशावर जा रही ‘जाफ़र एक्सप्रेस’ ट्रेन को हाईजैक कर 31 लोगों की हत्या और 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाने की वारदात को अंजाम दिया था।

 

मार्को रूबियो ने आगे कहा, “ये अमेरिकी कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आतंकियों पर प्रतिबंध लगाना उनके वित्तीय और नेटवर्क सपोर्ट को खत्म करने का असरदार तरीका है।

 

BLA और मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन करार देना पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका का यह सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार वॉशिंगटन का यह कदम पाकिस्तान-अमेरिका सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा। पाकिस्तान के साथ दशकों से बलूच आंदोलन पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

 

Frequently Asked Questions

 

Q1. BLA क्या है और इसे आतंकवादी संगठन क्यों करार दिया गया?
Ans: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) बीते कुछ दशकों से पाकिस्तान के नाक में दम कर रखा है। बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी हिंसक आंदोलन चला रही है। बलूच विद्रोहियों का आरोप है कि पाकिस्तान क्षेत्र के खनिज संसाधनों के दोहन और स्थानीय बलूच समुदाय के साथ भेदभाव करती है।

 

Q2. मजीद ब्रिगेड कौन है?
Ans: मजीद ब्रिगेड, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का सहयोगी है।

 

Q3. अमेरिका ने BLA और मजीद ब्रिगेड को कब आतंकवादी संगठन घोषित किया?
Ans: अमेरिका ने BLA और मजीद ब्रिगेड को सोमवार, 12 अगस्त 2025 को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया।

 

Q4. क्या इस फैसले से BLA की गतिविधियों पर असर पड़ेगा?
Ans: हाँ, BLA की गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। पाकिस्तान के साथ दशकों से बलूच आंदोलन पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

 

Q5. क्या BLA पहले से किसी और देश में भी प्रतिबंधित है?
Ans: सिर्फ पाकिस्तान ने पहले बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) को प्रतिबंधित किया था, अब अमेरिका ने किया।

 

Q6. अमेरिका ने किन आधारों पर BLA को आतंकी संगठन घोषित किया?
Ans: आसिम मुनीर अमेरिका की यात्रा पर है, जहाँ बलूच विद्रोहियों (BLA) के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की अपील की थी। 2024 में BLA ने कराची एयरपोर्ट और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स के पास आत्मघाती हमले किए थे। और मार्च 2025 में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) संगठन ने क्वेटा से पेशावर जा रही ‘जाफ़र एक्सप्रेस’ ट्रेन को हाईजैक कर 31 लोगों की हत्या और 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाने की वारदात को अंजाम दिया था।

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?