
Maharashtra CM : देवेंद्र फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के नए सीएम ! शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पत्र हो रहा वायरल
-
Neha
- December 4, 2024
Maharashtra CM : महाराष्ट्र में नए सीएम के नाम का ऐलान अब किसी भी वक्त हो सकता है। दरअसल आज मुंबई में हुई भाजपा विधायक दल (BJP Legislative Party) की बैठक में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिए गए। इससे पहले सुधीर मुनगंटीवार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि रवींद्र चव्हाण ने फडणवीस के नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने एक स्वर में देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और विजय रूपाणी (Vijay Rupani) भी मौजूद रहे।
🕧 दु. १२.२५ वा. | ४-१२-२०२४📍विधान भवन, मुंबई.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 4, 2024
Live from Vidhan Bhavan Central Hall#Maharashtra #Mumbai https://t.co/h2TjJLDyLv
सीएम के रूप में लिखा देवेंद्र फडणवीस का नाम
वहीं इस बीच महाराष्ट्र सरकार की तरफ से राज्य में कल होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का एक निमंत्रण पत्र (Maharashtra Oath Ceremony Invitation) भी वायरल हो रहा है। इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का नाम लिखा गया है। वहीं राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ही निमंत्रण पत्र में लिखा है कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के डिप्टी सीएम और कुछ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

महायुति के सहयोगियों संग बैठक बनी सिर्फ एक औपचारिकता
इसके बाद से इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि देवेंद्र फडणवीस (New CM Devendra Fadnavis) ही राज्य के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि अभी तक औपचारिक रूप से उनके नाम का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में अभी देवेंद्र फडणवीस सिर्फ भाजपा विधायक दल के नेता ही हैं। लेकिन राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम लिखे जाने को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि राज्य में अगला सीएम भाजपा का होगा और वो देवेंद्र फडणवीस होंगे, यह तय हो चुका है। बाकि महायुति (Mahayuti) के सहयोगी दलों के साथ एक औपचारिकता से ज्यादा और कुछ नहीं है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..