Gujarat Politics: विसावदर जीत के बाद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- 2027 में पंजाब में आएगा 'आप' का तूफान
-
Shweta
- July 2, 2025
Gujarat Politics: गुजरात राजनीति में नया मोड़ उस वक्त आया जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने राज्य के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और 'गुजरात जोड़ो' अभियान को गति देना है।
केजरीवाल 1 से 3 जुलाई तक अहमदाबाद में रहेंगे, जहां वे संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, “विसावदर में जीत के बाद मैं कार्यकर्ताओं से मिलने आज गुजरात जा रहा हूं।”
‘गुजरात जोड़ो’ अभियान की शुरुआत 2 जुलाई को अहमदाबाद से की जाएगी, जिसके बाद यह पूरे राज्य में विस्तार पाएगा। इस अभियान के जरिए आम आदमी पार्टी Gujarat Politics में जमीनी स्तर पर अपनी मौजूदगी को मजबूत करना चाहती है।
विसावदर उपचुनाव में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 मतों के बड़े अंतर से हराया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गोपाल इटालिया को 75,942 वोट मिले, जबकि किरीट पटेल को 58,388 मतों से संतोष करना पड़ा।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, “2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में 'आप' का बड़ा तूफान आएगा। गुजरात में लोग अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों को खारिज कर रहे हैं।”
AAP के अनुसार, यह जीत केवल विसावदर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिल्ली में हाल ही में मिली हार के बाद केजरीवाल की राष्ट्रीय राजनीति में वापसी का प्रतीक भी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..