Dark Mode
  • day 00 month 0000
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचार पर सख्त रुख, विजिलेंस को खुली छूट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचार पर सख्त रुख, विजिलेंस को खुली छूट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त (Corruption free) बनाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सतर्कता विभाग यानी विजिलेंस (Vigilance) को कार्रवाई की खुली छूट दे दी है। चार वर्षों में विजिलेंस ने 82 मामलों में जांच करते हुए 94 भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 राजपत्रित अधिकारी भी शामिल हैं, जो उच्च पदों पर रहते हुए अनियमितताओं में लिप्त पाए गए।

 

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस की नीति का सीधा असर अब धरातल पर दिखने लगा है। बीते चार साल में विजिलेंस को कुल 125 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 18 में सामान्य जांच, 25 में खुली जांच और 82 मामले ट्रैप कार्रवाई के रहे। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने साक्ष्य एकत्र करने और प्रभावशाली पैरवी के बल पर कोर्ट से 71 प्रतिशत मामलों में सजा दिलाने में सफलता पाई है।

 

आंकड़ों के अनुसार

  • 2021 में 7 गिरफ्तारियां हुईं, जिनमें से 2 मामलों में सजा मिली।
  • 2022 में 15 गिरफ्तारियां, 1 सजा।
  • 2023 में 20 गिरफ्तारियां, 16 सजा।
  • 2024 में 38 गिरफ्तारियां, 7 सजा।
  • 2025 (15 जुलाई तक) में 14 गिरफ्तारियां, 2 सजा।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि "हम उत्तराखंड को देवभूमि की गरिमा के अनुरूप एक भ्रष्टाचार मुक्त (Corruption-free) राज्य बनाना चाहते हैं। मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से ही मैंने विजिलेंस (Vigilance) को कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया था, जिसका असर अब सामने है।"इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए सतर्कता विभाग ने टोल फ्री नंबर 1064 जारी किया है, जिस पर आम जनता भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकती है।

 

राज्य सरकार की यह सक्रिय पहल न सिर्फ शासन व्यवस्था में पारदर्शिता ला रही है, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में विश्वास भी जगा रही है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?