एलन मस्क का बड़ा कदम: Wikipedia की टक्कर में लॉन्च किया ‘Grokipedia’
-
Anjali
- October 28, 2025
एलन मस्क ने फिर एक बार टेक दुनिया में हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने Wikipedia की टक्कर में अपनी नई AI-आधारित ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया Grokipedia लॉन्च की है। जानकारी के मुताबिक, Grokipedia सत्य पर आधारित और पूरी तरह bias-free नॉलेज प्लेटफॉर्म है। Elon Musk का कहना है कि इसका Version 1.0, Wikipedia से “10 गुना बेहतर” होगा।
क्या है Grokipedia और कैसे काम करता है?
Grokipedia एक AI-पावर्ड ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया है जिसे एलन मस्क की कंपनी xAI ने विकसित किया है। इसका उद्देश्य है , इंटरनेट पर सत्य और निष्पक्ष जानकारी देना। Elon Musk के मुताबिक, Grokipedia में अभी करीब 8,85,000 आर्टिकल्स मौजूद हैं, जिन्हें इंसान एडिट नहीं कर सकते, बल्कि उनका खुद का AI चैटबॉट “Grok” इन्हें मॉडिफाई करता है। यानी अब Wikipedia की टक्कर में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां जानकारी सिर्फ AI के जरिए अपडेट होगी।
एलन मस्क ने लॉन्च किया Grokipedia - Wikipedia से बेहतर?
Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर घोषणा करते हुए कहा , “Grokipedia का Version 0.1 भी Wikipedia से बेहतर है।” एलन मस्क का दावा है कि Grokipedia पूरी तरह ओपन-सोर्स है और इसे कोई भी मुफ्त में एक्सेस कर सकता है। उनके अनुसार, Wikipedia की टक्कर में यह प्लेटफॉर्म भविष्य में लोगों के लिए “सबसे भरोसेमंद AI नॉलेज सोर्स” बनेगा।
https://t.co/op5s4ZiSwh version 0.1 is now live.
— Elon Musk (@elonmusk) October 28, 2025
Version 1.0 will be 10X better, but even at 0.1 it’s better than Wikipedia imo.
Grokipedia का डिज़ाइन और इंटरफेस
जब यूज़र्स Grokipedia.com पर जाते हैं तो एक डार्क थीम वाला पेज दिखाई देता है, जिसमें सिर्फ एक सर्च बार होता है। इसका लुक-एंड-फील ChatGPT जैसा है। एलन मस्क ने लॉन्च किया Grokipedia का शुरुआती वर्जन सोमवार को किया, और लॉन्च के कुछ घंटे बाद ही साइट पर लाखों एंट्रीज दर्ज हुईं। Elon Musk के मुताबिक, शुरुआती वर्जन के बावजूद इसमें तेज़ और सटीक जानकारी देने की क्षमता है, जिससे यह Wikipedia की टक्कर का प्लेटफॉर्म बन सकता है।
यूजर्स की प्रतिक्रिया और विवाद
एलन मस्क द्वारा लॉन्च किए गए Grokipedia को लेकर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। कई यूज़र्स ने कहा कि यह गलत जवाब दे रहा है और कुछ लोगों का आरोप है कि यह “Elon Musk की प्रशंसा” से भरा हुआ है। वहीं The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ Grokipedia पेज सीधे Wikipedia से लिए गए हैं और उनमें “The content is adapted from Wikipedia” लिखा भी दिखाई देता है। इस पर विकिमीडिया फाउंडेशन ने कहा कि Wikipedia की टक्कर लेने वाले प्लेटफॉर्म को पारदर्शिता और सुधार की नीति अपनानी होगी।
AI से चलने वाला नया नॉलेज प्लेटफॉर्म
Elon Musk का कहना है कि Wikipedia में कई बार राजनीतिक झुकाव नजर आता है, इसलिए उन्होंने Grokipedia बनाया — जो पूरी तरह neutral और fact-based जानकारी देगा। एलन मस्क ने लॉन्च किया Grokipedia ताकि यह “AI + डेटा = Neutral Knowledge” का मॉडल पेश करे। उनका कहना है कि Wikipedia की टक्कर में यह AI-संचालित विश्वकोश आने वाले समय में नॉलेज शेयरिंग का तरीका बदल देगा।
कैसे करें Grokipedia का इस्तेमाल
अगर आप Grokipedia को एक्सेस करना चाहते हैं तो सीधे https://grokipedia.com वेबसाइट खोलें और अपने X अकाउंट से लॉगिन करें। अभी इसका मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है। Elon Musk ने चेतावनी दी है कि किसी भी fake app या लिंक से सावधान रहें। उनका लक्ष्य है कि एलन मस्क ने लॉन्च किया Grokipedia भविष्य में सबसे तेज, सटीक और “AI-powered विश्वकोश” बने जो Wikipedia की टक्कर में एक नया डिजिटल युग शुरू करे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..