मुनक्का खाएं और सेहत सुधारें
-
Renuka
- March 19, 2025
Raisins: विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर मुनक्का यानी काली किशमिश आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एल्कलाइन फ़ूड की कैटेगोरी में आता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। मुनक्का खाने से आपको ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा, मुनक्का एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। मुनक्का में फाइबर होने से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आयुर्वेद में मुनक्के को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कई रोगों में मुनक्का का सेवन फायदेमंद है।
एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के लिए भी मुनक्का खाने के बेहद फायदे हैं। महिलाएं नियमित रूप से 4-5 मुनक्के खाएं, तो इससे एनीमिया की दिक्कतों में बहुत कारगर साबित हो सकता है। मुनक्का में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करता है और हीमोग्लोबिन की कमी को भी दूर कर देता है। एनीमिया से राहत पाने के लिए मुनक्के का पानी भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
मुनक्का पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक कर सकता है। मुनक्का पाचन-तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। पुराने मल को निकलने में भी कारगर है। अगर आप रोजाना 10 मुनक्के को पानी में रात में भिगोकर रख दें, फिर सुबह में खाएं, तो इससे गैस और कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
मुनक्का वात और पित्त से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। क्योंकि जैसे ही कब्ज की समस्याएं दूर होंगी, तो वात और पित्त की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। लेकिन पित्त वाले लोगों को भी मुनक्के का सेवन भिगोकर ही करना चाहिए। भिगोए हुए मुनक्का खाने से वात और पित्त बनना कम हो जाता है। इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होता है।
मुनक्का बुखार में भी राहत दिला सकता है। अगर आपको बुखार हो रहा है, तो आप भीगे हुए मुनक्के खा सकते हैं। मुनक्के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मुनक्का खाने से वायरल बुखार की वजह से होने वाली कमजोरी भी दूर होती है।
अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं, तो भी आप मुनक्का खा सकते हैं। मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। मुनक्का खाने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ भी आसानी से निकल जाते हैं, जिसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है।
ये भी पढ़े- मनी प्लांट से दूर होगी नकरात्मकता, शुक्रवार है शुभ दिन
आपको बता दें कि मुनक्का हार्ट हेल्थ और लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।
किशमिश को पानी में कुछ देर भिगोकर रखने और फिर उसे सुखाने के बाद मुनक्के बनते हैं। आयुर्वेद में मुनक्के को सर्दी-जुकाम, खांसी और कफ दूर करने की सबसे अच्छी दवा माना गया है।
मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप इसी गर्मियों में भी ले सकते हैं क्योंकि मुनक्का को ठंडी तासीर का फ़ूड माना जाता है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर आपको किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य कोई समस्या है, तो आपको पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2415)
- अपराध (162)
- मनोरंजन (437)
- शहर और राज्य (340)
- दुनिया (1032)
- खेल (451)
- धर्म - कर्म (769)
- व्यवसाय (193)
- राजनीति (596)
- हेल्थ (207)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (571)
- हरियाणा (79)
- मध्य प्रदेश (74)
- उत्तर प्रदेश (290)
- दिल्ली (334)
- महाराष्ट्र (209)
- बिहार (356)
- टेक्नोलॉजी (225)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (132)
- शिक्षा (126)
- नुस्खे (95)
- राशिफल (430)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (26)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (28)
- तेलंगाना (3)
- छत्तीसगढ (11)
- गुजरात (22)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (15)
- असम (2)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (4)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (62)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..