Dark Mode
  • day 00 month 0000
काजू और पिस्ते के सेवन से क्या फायदे होते हैं

काजू और पिस्ते के सेवन से क्या फायदे होते हैं

काजू और पिस्ता दोनों ही पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। काजू और पिस्ता का सेवन एक साथ या अलग-अलग भी किया जा सकता है। इससे शरीर को ना सिर्फ ताकत मिलती है, बल्कि यादाश्त को भी तेज करने का काम करते हैं। आज हम आपको काजू और पिस्ता के कुछ फायदे बताएँगे।

काजू के फायदे:

काजू में विटामिन बी पाया जाता है, जो यादाश्त को तेज करने का काम करता है।

काजू में कॉपर, मैंगनीज, फॉस्फोरस, आयरन होता है।

काजू में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो कि हार्ट के लिए फायदेमंद होता है।

काजू के सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

काजू में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।

काजू वेट मैनेज करने में भी मदद करता है।

इसमें मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

अगर कोई पुरुष 4 से 6 काजू का सेवन नियमित रूप से करता है, तो इससे उसका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है और ब्लड प्रेशर की बीमारी नहीं होती।

काजू को दूध के साथ लेने से रात में नींद अच्छी आती है।

काजू खाने से मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियां भी खत्म होती हैं।

 

ये भी पढ़े     सौंफ और दूध साथ लेने के चमत्कारिक फायदे

पिस्ता में फाइबर पाया जाता है, जो कि पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है।

पिस्ता में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।

पिस्ता में कॉपर, फास्फोरस और विटामिन बी 6, थायमिन के गुण पाए जाते हैं।

पिस्ता में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है।

पिस्ता आँखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। पिस्ता में ल्यूटिन पाया जाता है, जो आँखों के लिए फायदेमंद है।

पिस्ता खाने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है, जैसे ब्लड शुगर और वजन बढ़ना।

पिस्ता खाने से मुंह की दुर्गंध खत्म होती है।

सर्दी में पिस्ते का सेवन बहुत लाभकारी माना गया है। पिस्ता हमारे बालों के लिए बहुत लाभकारी है। पिस्ते में मौजूद बायोटिन बालों के डेंड्रफ और रूखेपन को कम करने में मदद करता है| 

अगर आप पिस्ते का सेवन करते हैं तो इससे आपको जल्दी जल्दी भूख का अनुभव नहीं होगा पिस्ता खाने से पेट बहुत देर तक भरा रहता है| जिससे आप ओवर ईटिंग से बचे रहते हैं|

सर्दी के मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है |जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है|अगर कोई व्यक्ति सर्दी में नियमित रूप से पिस्ते का सेवन करता है तो उसकी रोग प्रतिरोधक शमता बढ़ जाती है|

पिस्ता एक दर्द निवारक औषधि बताया गया है| दिन भर काम करने से थकान या सर दर्द की समस्या हो जाए तो ऐसे में पिस्ते के बीज का तेल बहुत असरदार होता है| इसका तेल लगाने या सिर्फ सूंघने से दर्द में आराम मिलता है|

काजू पिस्ता के अधिक सेवन से नुकसान:
जहाँ काजू और पिस्ते का सेवन लाभदायक होता है, वहीं इसके अधिक सेवन से शरीर में पाचन तंत्र की समस्या को नुकसान होता है, जिससे शरीर में पेट दर्द, ऐठन, आंतों में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की समस्या, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, वजन बढ़ना और आंतों में दर्द की समस्या हो सकती है।

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?