
25 June 2025 : राजस्थान की महत्वपूर्ण 11 खबरें
-
Renuka
- June 25, 2025
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह और संगोष्ठी में भाग लिया, जहां संपादक कांताप्रसाद ने उन्हें लोकतंत्र संघर्ष स्मारिका पुस्तक सौंपी। सांसद मंजू शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सीकर दौरे के दौरान आपातकाल की 50वीं बरसी पर कहा कि- यह भारत के लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर था, जब तानाशाही ने लोकतंत्र को दबाया और कांग्रेस ने इसके लिए जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
- उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई में प्रदेश के नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
- डीग में 24 जून से शुरू हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत जिले की तीन ग्राम पंचायतों में शिविरों का शुभारंभ हुआ, जहाँ 15 विभागों की 63 योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। वहीं SDM देवी सिंह ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।
- बूंदी के 784वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से गढ़ पैलेस में शहनाई वादन और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत हुई, जिसमें ऐतिहासिक धरोहरों में निःशुल्क प्रवेश और नवल सागर झील किनारे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।
- गुरू पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने ग्राम पूँछरी में अधिकारियों की बैठक लेकर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही परिक्रमा मार्ग से झाड़ियाँ-पत्थर हटाने व चिकित्सा सुविधा के लिए 6 डॉक्टरों की तैनाती व इमरजेंसी वार्ड की स्थापना के आदेश दिए।
- भिवाड़ी क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर राजस्थान और हरियाणा के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें दोनों राज्यों ने सीवरेज, औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन और मानसून जल नियंत्रण हेतु साझा रणनीति पर सहमति जताई।
- तिजारा की एक कॉलोनी की महिलाओं और निवासियों ने पानी की टंकी हटाने और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर रोड जाम कर विरोध जताया। उन्होंने प्रशासन को जल्द समाधान की चेतावनी दी है, अन्यथा दोबारा रोड जाम करने की घोषणा की है।
- रायसिंहनगर नगरपालिका में मनीष मोहन कौशल ने हाई कोर्ट व स्वायत्त शासन विभाग के आदेशों के बाद छठी बार अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। दो साल के निलंबन के बाद वापसी करते हुए उन्होंने जनहित कार्यों की गति बढ़ाने और 1 लाख पेड़ लगाने की घोषणा की।
- डीग के मेला ग्राउंड में महाराजा सूरजमल की मूर्ति स्थापना और चौपाटी निर्माण को रोकने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद आयुक्त कुलदीप को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में काम नहीं रोका गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
- दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण नागौर, सीकर, जयपुर, अजमेर, कोटा और बारां में ऑरेंज अलर्ट, जबकि भीलवाड़ा, बूंदी, झलावाड़ा, टोंक, झुंझुनू और चुरू में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर ध्यान देने की अपील की गई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1568)
- अपराध (124)
- मनोरंजन (275)
- शहर और राज्य (328)
- दुनिया (658)
- खेल (335)
- धर्म - कर्म (509)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (531)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (391)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (181)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (93)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (300)
- वीडियो (994)
- पंजाब (26)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%