
20 जून 2025 की राजस्थान की टॉप 11 खबरें
-
Renuka
- June 20, 2025
- सीएम भजनलाल ने मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर जनजातीय समुदायों के कल्याण और विकास के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ ने किशनगढ़ के कम्युनिटी पार्क में योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
- झुंझुनू में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जीतमल का जोहड़ा और मोड़ा पहाड़ पर श्रमदान व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण का संदेश दिया।
- खैरथल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय शाहीद सुज्जा गैंग के 20-20 हजार के ईनामी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों ने 21 अप्रैल की रात PNB का एटीएम उखाड़कर 27 लाख रुपये चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
- कोटा में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के नए मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया, साथ ही कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, बल्कि बौद्धिक और व्यावहारिक क्षमता का विकास होना चाहिए। उन्होंने तकनीकी संस्थानों से गुणवत्तापूर्ण प्रौद्योगिकी विकास के जरिए भारत को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान किया।
- खैरथल-तिजारा क्षेत्र में जयपुर डिस्कॉम ने विद्युत चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए 35 मामलों में कार्रवाई कर ₹28 लाख का जुर्माना लगाया। टीम ने मौके पर VCR भरते हुए अवैध कनेक्शन जब्त किए और उपभोक्ताओं को समय पर जुर्माना न भरने पर FIR की चेतावनी दी।
- बीकानेर में राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी देहात ने "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो" बाइक रैली निकालकर युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया। रैली से पहले कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।
- जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय नागरिकता शिविर के तहत गुरुवार को 964 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए, जिससे वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। दो दिवसीय शिविर में कुल 2000 से अधिक लोगों को नागरिकता मिलने की उम्मीद है।
- श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कोर्ट के आदेश पर पुलिस के साथ मिलकर ग्राम खन्नीपुरा के दो साल पुराने रास्ते के विवाद को जेसीबी से अतिक्रमण मुक्त कर हल किया। इस कार्रवाई से मार्ग खुला और खातेदारों ने तहसील प्रशासन का धन्यवाद किया।
- बीकानेर पुलिस ने खाजूवाला ट्रिपल मर्डर मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें तांत्रिक की मुख्य भूमिका सामने आई। साथ ही पुलिस ने दो गाड़ियाँ जब्त कर पूरी घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1527)
- अपराध (123)
- मनोरंजन (274)
- शहर और राज्य (325)
- दुनिया (619)
- खेल (330)
- धर्म - कर्म (503)
- व्यवसाय (161)
- राजनीति (530)
- हेल्थ (159)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (383)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (50)
- उत्तर प्रदेश (179)
- दिल्ली (208)
- महाराष्ट्र (114)
- बिहार (89)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (67)
- राशिफल (295)
- वीडियो (982)
- पंजाब (25)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%