
swiss banks: 2024 में रिकॉर्ड उछाल, स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा तीन गुना
-
Shweta
- June 20, 2025
2024 में swiss banks में भारतीयों का जमा धन अचानक तीन गुना बढ़कर 3.5 अरब स्विस फ्रैंक (करीब 37,600 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है, जबकि 2023 में यह रकम सिर्फ 1.04 अरब स्विस फ्रैंक थी। यह चार सालों में सबसे निचला स्तर था। यह उछाल खासतौर पर स्थानीय शाखाओं और वित्तीय संस्थानों के माध्यम से की गई जमाओं की वजह से हुआ है।
हालांकि, यह रकम जितनी बड़ी दिखती है, उतनी सीधी नहीं है। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक, स्विस नेशनल बैंक (SNB) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, यह आंकड़े उन सभी भारतीय व्यक्तियों, कंपनियों और बैंकों की देनदारियों को दिखाते हैं, जिनका धन किसी न किसी रूप में स्विस बैंकिंग सिस्टम में है।
रिपोर्ट में यह साफ किया गया है कि इसमें तथाकथित ‘काला धन’ शामिल नहीं है। स्विट्जरलैंड स्पष्ट करता रहा है कि वह भारतीयों द्वारा रखे गए धन को अवैध नहीं मानता और 2018 से भारत सरकार को टैक्स सूचनाएं नियमित रूप से दे रहा है। इसके तहत 2019 से हर साल भारतीय खाताधारकों की जानकारी भारत को भेजी जा रही है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केवल ग्राहक खातों में रखी गई राशि करीब 34.6 करोड़ स्विस फ्रैंक (लगभग 3,675 करोड़ रुपये) है, जो कुल जमा धन का सिर्फ एक-तिहाई है। बाकी धन विभिन्न कंपनियों, संस्थानों और बैंकों के माध्यम से रखा गया है।
2023 में इसी क्षेत्र में बड़ी गिरावट देखी गई थी, करीब 70% की। लेकिन 2024 में अचानक उछाल ने सभी को चौंका दिया है। यह बढ़ोतरी 2021 के बाद सबसे बड़ी मानी जा रही है, जब स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 14 सालों के उच्चतम स्तर पर था।
गौरतलब है कि 2006 में भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा धन 6.5 अरब स्विस फ्रैंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि उस समय पारदर्शिता और डेटा साझा करने जैसी व्यवस्थाएं लागू नहीं थीं।
स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन की बढ़ोतरी पर भारत में एक बार फिर से काला धन और टैक्स पारदर्शिता को लेकर बहस शुरू हो गई है। वहीं, स्विट्जरलैंड के अनुसार, ब्रिटेन 222 अरब स्विस फ्रैंक के साथ सबसे ऊपर है, जबकि अमेरिका 89 अरब फ्रैंक और वेस्टइंडीज 68 अरब फ्रैंक के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। भारत इस सूची में 48वें स्थान पर है।
बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों का डेटा भी इस बार ध्यान खींचता है, पाकिस्तानियों के 27.2 करोड़ स्विस फ्रैंक और बांग्लादेशियों का धन बढ़कर 58.9 करोड़ स्विस फ्रैंक हो गया है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1527)
- अपराध (123)
- मनोरंजन (274)
- शहर और राज्य (325)
- दुनिया (619)
- खेल (330)
- धर्म - कर्म (503)
- व्यवसाय (161)
- राजनीति (530)
- हेल्थ (159)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (383)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (50)
- उत्तर प्रदेश (179)
- दिल्ली (208)
- महाराष्ट्र (114)
- बिहार (89)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (67)
- राशिफल (295)
- वीडियो (982)
- पंजाब (25)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..