अफगानिस्तान में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल
-
Renuka
- October 24, 2025
हाल ही में एक बार फिर अफगानिस्तान (Afghanistan) में भूकंप के झटके (Earthquake Tremors) महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार राजधानी काबुल (Kabul) और उसके आसपास के इलाकों में यह कंपन सुबह-सुबह महसूस किया गया। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार- यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:09 बजे आया । इसी के साथ रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 80 किलोमीटर गहराई में था। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस अफगानिस्तान में भूकंप (Afghanistan Earthquake) से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई खबर नहीं है।
EQ of M: 3.7, On: 24/10/2025 06:09:41 IST, Lat: 36.38 N, Long: 71.14 E, Depth: 80 Km, Location: Afghanistan.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 24, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/2BP488lEGu
अफगानिस्तान में बढ़ती भूकंपीय गतिविधियां
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से अफगानिस्तान में भूकंप (Afghanistan Earthquake) की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इसी हफ्ते मंगलवार यानी 21 अक्टूबर की सुबह भी 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके (Earthquake Tremors) महसूस किए गए थे।
EQ of M: 4.3, On: 21/10/2025 07:43:25 IST, Lat: 36.35 N, Long: 70.86 E, Depth: 110 Km, Location: Afghanistan.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 21, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/X1FUVvwBZh
इससे पहले 17 अक्टूबर को उत्तरी अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं इसी साल एक सितंबर को आए 6.0 तीव्रता वाले भूकंप ने 14 लोगों की जान ले ली थी। इसी के साथ राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक- उस समय भूकंप का केंद्र जालालाबाद से 27 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर गहराई पर स्थित था। यह आंकड़ा बताता है कि क्षेत्र की भूकंपीय सक्रियता काफी अधिक है।
क्यों आते है बार-बार भूकंप?
जानकारों का मानना है कि- अफगानिस्तान में भूकंप (Afghanistan Earthquake) बार-बार आने का सबसे बड़ा कारण इसकी भूगर्भीय स्थिति है। यह देश हिंदू कुश पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है, जो टेक्टोनिक प्लेट्स के अत्यंत सक्रिय जोन में आता है। कहा जाता है कि यहाँ इंडियन प्लेट यूरोएशियन प्लेट से टकराती है। इस टकराव के दौरान भारी दबाव बनता है, जो ऊर्जा के रूप में बाहर निकलता है और भूकंप के झटके (Earthquake Tremors) महसूस होते हैं। बता दें कि 2015 में आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली थी। यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील भी माना जाता है।
भूकंप से क्यों कांपती है धरती ?
कई वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट्स के अनुसार- पृथ्वी सात प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है। जब ये प्लेट्स अपनी सीमाओं पर टकराती या खिसकती हैं, तो ऊर्जा का संचय होता है। यह ऊर्जा जब अचानक मुक्त होती है, तो धरती कांपती है और भूकंप के झटके (Earthquake Tremors) महसूस किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान में भूकंप (Afghanistan Earthquake) के संदर्भ में यह और भी कठिन हो जाता है क्योंकि यह क्षेत्र ऊँचाई पर स्थित और जटिल भौगोलिक संरचना वाला है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..