Dark Mode
  • day 00 month 0000
मदरसे के टॉयलेट में कैद थी 40 नाबालिग लड़कियां, बहराइच की पुलिस देखकर हुई हैरान

मदरसे के टॉयलेट में कैद थी 40 नाबालिग लड़कियां, बहराइच की पुलिस देखकर हुई हैरान

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के पयागपुर तहसील क्षेत्र के पहलवारा गांव में तीन मंजिला इमारत में चल रहे एक अवैध मदरसे की जांच में करीब 40 नाबालिग छात्राएं टॉयलेट में छिपी मिलीं। जिनमें करीब उम्र 9 से 14 साल की नाबालिग छात्राएं हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, बहराइच पुलिस जब अवैध मदरसे का निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां नजारे ने एक बार सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही शौचालय का दरवाजा खोला गया तो सभी दंग रह गए। मदरसा टॉयलेट में लड़कियां अंदर से एक-एक करके निकलने लगीं। सभी लड़कियां नाबालिग थीं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसे को तत्काल बंद कराने तथा बच्चियों को सुरक्षित उनके घर भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

 
बहराइच मदरसा मामला में जानकारी के मुताबिक SDM अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में अवैध मदरसे चलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को पुलिस बल के साथ जब टीम ने रेड डाला तो मदरसा संचालकों ने ऊपर जाने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद जब महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छत पर बने टॉयलेट का दरवाजा खोला गया तो उसमें से 40 डरी-सहमी लड़कियां एक-एक कर बाहर निकलीं। सभी की उम्र 14 साल से कम उम्र की थी।

 
बहराइच मदरसा मामला में पुलिसकी कार्रवाई हुई तो मदरसे में कैद नाबालिग लड़कियां सहमी हुई थीं और कुछ बता नहीं पा रही थीं।' जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि बच्चियां शौचालय में क्यों बंद थीं, इस सवाल पर मदरसे की शिक्षिका तकसीम फातिमा ने बताया कि वे अचानक हुए निरीक्षक के चलते मची अफरातफरी से डरकर खुद ही शौचालय में जाकर छुप गयी थीं।

 

मोहम्मद खालिद ने बताया 'मदरसे के अभिलेखों की जांच शुरू कर दी गयी है। यह मदरसा करीब तीन साल से संचालित हो रहा था, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था। साल 2023 की सर्वे रिपोर्ट में जिले में 495 अवैध मदरसे चिह्नित किए गए थे, मगर यह मदरसा उस सर्वे से छूट गया था। फिलहाल मदरसे को बंद करने के निर्देश दिए गये हैं। जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है। 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?