
Weather Update: देश में फिर लौटा मॉनसून, 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
-
Anjali
- October 14, 2024
हाल के दिनों में देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। कहीं तेज बारिश, तो कहीं बर्फबारी, और कुछ जगहों पर अप्रत्याशित गर्मी भी देखने को मिल रही है। अगर बात करें केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। तो वहीं जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लाहौल स्पीति, लेह लद्दाख में कुछ जगह बर्फ पड़ रही है। देश के उत्तरी राज्यों में बारिश का दौर थम चुका है तो वहीं दक्षिणी राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। दक्षिण पश्चिम मानसून अभी तक विदा नहीं हुआ है, जिसके चलते समुद्र तटीय इलाकों में तूफानी हवाएं चलने के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज समुद्र तटीय राज्यों में बारिश होने, पहाड़ों पर बर्फबारी होने और मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली के मौसम में भी अब बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर में तापमान में कमी देखने को मिल रही तो वहीं ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। हालांकि, इस दौरान बादल भी छाए रहने की संभावना हो सकती है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में सीजन का पहला हिमपात हो चुका है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने भी 19 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के शिमला में पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने का अलर्ट दिया है। लाहौल-स्पीति और किनौर में तापमान गिरने से पानी तक जमने लगा है। वहीं बर्फबारी होने से जहां उत्तराखंड में ठिठुरन बढ़ेगी, वहीं मैदानी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में ठंड बढ़ने लगेगी और तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।
कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी में, आने वाले 6 दिनों तक केरल में और 14 से 16 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, कर्नाटक में भी सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गुजरात के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में यहां लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1992)
- अपराध (145)
- मनोरंजन (326)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (807)
- खेल (367)
- धर्म - कर्म (609)
- व्यवसाय (173)
- राजनीति (558)
- हेल्थ (183)
- महिला जगत (52)
- राजस्थान (473)
- हरियाणा (58)
- मध्य प्रदेश (55)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (250)
- महाराष्ट्र (163)
- बिहार (165)
- टेक्नोलॉजी (182)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (101)
- शिक्षा (111)
- नुस्खे (80)
- राशिफल (361)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (33)
- ट्रैवल (18)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (79)
- उत्तराखंड (8)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (3)
- गुजरात (4)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (3)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..