
दूध और किशमिश के सेवन से शारीरिक लाभ
-
Geetika
- March 26, 2025
दूध और किशमिश से शरीर को बहुत से पोषक तत्व प्राप्त होते हैं जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं, और इसी के साथ दिल, त्वचा, और हमारे बाल भी बहुत मजबूत होते हैं। अगर कोई व्यक्ति तनाव से ग्रसित है तो उसके लिए किशमिश और दूध का सेवन मानसिक थकान को दूर करता है, साथ ही तनाव को भी कम करता है। दूध और किशमिश के क्या-क्या फायदे हैं, आइए विस्तार से जानते हैं।
दिल के लिए सेहतमंद
दूध और किशमिश के सेवन से हमारा हार्ट मजबूत होता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हमारे दिल को मजबूत बनाता है और हमें दिल की गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
किशमिश और दूध से कैल्शियम की कमी दूर होती है जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर को बहुत लाभ मिलता है। साथ ही, शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन या दर्द को भी कम करने में सहायक होता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
किशमिश हमारी त्वचा को साफ करता है, पर इसका सेवन दूध के साथ करने से हमारे बालों को भी भरपूर प्रोटीन मिलता है।
ये भी पढ़े मुनक्का खाएं और सेहत सुधारें

तनाव और थकान
दूध के सेवन से हमारे ब्रेन में स्थित सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ती है, जिसे "हैप्पी हार्मोन" भी कहा जाता है। यह शरीर की थकान को दूर करने में मददगार होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता
दूध और किशमिश का सेवन हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
खून की कमी को दूर
अगर किसी व्यक्ति को खून की कमी की शिकायत है, तो इसके सेवन से खून की कमी खत्म हो जाती है।
वजन बढ़ाने में मददगार
दूध में किशमिश डालकर अगर आप उसका सेवन करते हैं, तो यह आपको वजन बढ़ाने में बहुत सहायक हो सकता है| अगर आप रोज रात को 4 से 6 किशमिश पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन खाली पेट इसका सेवन करें, तो यह आपके चेहरे की खोई हुई रौनक फिर से वापस ले आएगा। किशमिश गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है। किशमिश में विटामिन बी, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भवस्था में बहुत जरूरी होते हैं।
दूध और किशमिश अधिक मात्रा में लेने से नुकसान
अगर आप दूध में किशमिश भिगोकर बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके पेट में सूजन और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में इसका सेवन आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। बहुत से लोगों को दूध और किशमिश का सेवन करने से एलर्जी की समस्या भी होती है। पानी के बिना ज्यादा किशमिश का सेवन आपको डीहाइड्रेट भी कर सकता है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (794)
- अपराध (79)
- मनोरंजन (243)
- शहर और राज्य (302)
- दुनिया (347)
- खेल (232)
- धर्म - कर्म (394)
- व्यवसाय (132)
- राजनीति (454)
- हेल्थ (140)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (250)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (143)
- दिल्ली (173)
- महाराष्ट्र (96)
- बिहार (53)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (65)
- शिक्षा (86)
- नुस्खे (54)
- राशिफल (211)
- वीडियो (685)
- पंजाब (14)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..