Dark Mode
  • Sunday 16 March 2025 15:36:09
Benefits of Drinking Water in the Morning :  सुबह खाली पेट गर्म पानी पिए या ठंडा, जानें एक्सपर्ट्स का क्या है कहना

Benefits of Drinking Water in the Morning : सुबह खाली पेट गर्म पानी पिए या ठंडा, जानें एक्सपर्ट्स का क्या है कहना

Benefits of Drinking Water in the Morning :   जल शरीर के लिए एक आवश्यक पेय पदार्थ है, इसके बिना जीवित रहना असंभव सा है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं, दिन की शुरुआत अगर हेल्दी तरीके से की जाए, तो आप पूरे दिन खुद को स्वस्थ, एनर्जेटिक और लाइट महसूस करते हैं। सुबह उठते ही गर्म पानी पीना सही रहता है या ठंडा पानी, आइए जानते है।

 

 

Benefits of Drinking Water in the Morning :  सुबह खाली पेट गर्म पानी पिए या ठंडा, जानें एक्सपर्ट्स का क्या है कहना

डॉक्टर के मुताबिक- कोई भी व्यक्ति तीन दिन तक ही बिना पानी पिए जीवित रह सकता है, इसके अतिरिक्त पानी के गुणों की बात करें तो शरीर को सही तरीके से काम करने और विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए पानी पीना काफी ज्यादा जरूरी है। वहीं आपने अक्सर सुना होगा कि हमें सुबह उठते ही अपनी क्षमता के अनुसार एक या दो गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपको एक साथ कई फायदे मिलते हैं और इस तरह आप एक हेल्दी दिन की शुरुआत करते हैं। हालांकि, इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि ये पानी ठंडा होना चाहिए या गर्म?

 

ये भी पढ़े- Health Benefits of Walking : वॉक करने से शरीर रहता स्वस्थ और फिट, जानें कितने समय तक चलना चाहिए?

 

 

Benefits of Drinking Water in the Morning :  सुबह खाली पेट गर्म पानी पिए या ठंडा, जानें एक्सपर्ट्स का क्या है कहना

बात करें गर्म पानी पीने कि तो कई रिसर्च के मुताबिक सुबह खाली पेट गर्म या गुनगुना पानी पीने से बॉडी टॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। इसी के साथ एक अध्ययन से पता चलता है कि गर्म पानी पीने से बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस उत्तेजित होता है। और सुबह गर्म पानी पीने से पसीने और यूरिन के साथ बॉडी के टॉक्सिन बाहर आ जाते हैं, इससे आपका शरीर तो हेल्दी रहता ही है, साथ ही स्किन पर भी नेचुरल ग्लो बरकरार रहता है। इसके अलावा सुबह गर्म पानी पीने से वसकुलर रिलैक्सेशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही सुबह गर्म पानी पीने से पाचन को भी बढ़ावा मिलता है, गर्म और गुनगुना पानी आंत में पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

 

Benefits of Drinking Water in the Morning :  सुबह खाली पेट गर्म पानी पिए या ठंडा, जानें एक्सपर्ट्स का क्या है कहना

दूसरी ओर जानकारों का मानना है कि- अगर आप बढ़ते वजन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा खासकर गर्मी के मौसम में सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीने से आप खुद को फ्रेश महसूस करते हैं। और ठंडा पानी ताजगी का एहसास देता है, जिससे थकान कम होती है और दिन की शुरुआत भी ताजगी के साथ होती है। इसी के साथ गर्म पानी की तुलना में ठंडा पानी शरीर द्वारा अधिक तेजी से अवशोषित होता है।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?