
बिहार मॉनसून सत्र 2025: नीतीश सरकार लाएगी 12 नए विधेयक, विपक्ष करेगा तीखा वार
-
Shweta
- July 21, 2025
Bihar news-बिहार मॉनसून सत्र 2025 (Monsoon Session 2025) की शुरुआत आज सोमवार से हो गई है। यह नीतीश सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम सत्र है, जो 25 जुलाई तक चलेगा। इस छोटे लेकिन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें आयोजित होंगी। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से, जबकि विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे से आरंभ होगी।
सत्र में पेश होंगे 12 विधेयक: 4 मूल, 8 संशोधन
नीतीश सरकार के नए विधेयक (Nitish Government New Bills) इस बार चर्चा में हैं। इस बिहार मॉनसून सत्र 2025 (Bihar Monsoon Session 2025) में सरकार कुल 12 विधेयक सदन में पेश करेगी, जिनमें चार मूल विधेयक और आठ संशोधन विधेयक शामिल हैं। ये विधेयक युवाओं, बेरोजगारों, कामगारों, छोटे दुकानदारों और रैयतों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य इन विधेयकों को दोनों सदनों से पारित कराकर उन्हें कानून का रूप देना है, जिससे राज्य में कई अहम सामाजिक और प्रशासनिक सुधार लागू हो सकें।
हर दिन क्या-क्या होगा सदन में?
सोमवार: सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा, साथ ही राज्यपाल द्वारा स्वीकृत क्रयादेश और विभिन्न समितियों की रिपोर्टें सदन में रखी जाएंगी।
मंगलवार-बुधवार: विभिन्न बिहार विधानसभा में विधेयक 2025 (Bills in Bihar Assembly 2025) पेश किए जाएंगे।
गुरुवार: अनुपूरक बजट पर चर्चा और वोटिंग के बाद विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा।
शुक्रवार: गैर सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी।
महत्वपूर्ण विधेयक: कौशल विश्वविद्यालय से लेकर गीग कामगारों तक
नीतीश सरकार के नए विधेयक (Nitish government new bills) में सबसे प्रमुख है जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय विधेयक 2025। इस विधेयक के माध्यम से राज्य का पहला कौशल विश्वविद्यालय स्थापित होगा, जो 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प को सशक्त करेगा।
वहीं, स्विगी, जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे गीग वर्कर्स की सुरक्षा के लिए भी कानून लाया जा रहा है। छोटे दुकानों में काम कर रहे कर्मचारियों की सेवा शर्तों को भी कानूनी दायरे में लाया जाएगा।
भूमि सुधार और नगर निकाय से जुड़े संशोधन
भूमि सुधार विभाग से जुड़े तीन अहम बिल्स भी बिहार असेंबली (Bills in Bihar Assembly 2025) में पेश किए जाएंगे, जिनमें प्रमंडल स्तर पर अपीलीय प्राधिकरण की स्थापना, शहरी भूमि सर्वेक्षण और कृषि भूमि के उपयोग के नियमों में बदलाव शामिल हैं।
नगर निकायों के अधिकारों को बहाल करने के लिए चार धाराओं में संशोधन किया जाएगा, जिस पर पिछले वर्ष विरोध हुआ था।
विपक्ष बनाम सरकार: बहस तय
बिहार मॉनसून सत्र 2025 (Bihar Monsoon Session 2025) हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ती स्थिति और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर सरकार को घेरेगा। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में लगातार हत्या और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और गृह विभाग नीतीश कुमार संभाल नहीं पा रहे।
इसके अलावा, SIR पर भी विपक्ष का आरोप है कि गरीब मतदाताओं के नाम जानबूझकर सूची से हटाए जा रहे हैं और यह चुनाव आयोग पर बीजेपी के दबाव का नतीजा है।
नीतीश सरकार के नए विधेयक (Nitish Government New Bills) इस सत्र की सबसे बड़ी विशेषता होंगे। वहीं विपक्ष इस मौके को सरकार पर हमले के लिए नहीं छोड़ेगा। यह सत्र भले ही छोटा हो, लेकिन इसमें बिहार मॉनसून सत्र 2025 के तहत आने वाले विधेयक (Bills in Bihar Assembly 2025) न केवल राज्य की दिशा तय करेंगे बल्कि आगामी चुनावी रणनीतियों की ज़मीन भी तैयार करेंगे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1771)
- अपराध (132)
- मनोरंजन (289)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (744)
- खेल (353)
- धर्म - कर्म (541)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (170)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (425)
- हरियाणा (55)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (194)
- दिल्ली (219)
- महाराष्ट्र (140)
- बिहार (123)
- टेक्नोलॉजी (169)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (90)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (71)
- राशिफल (326)
- वीडियो (1033)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (70)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..